Empuraan Row: पृथ्वीराज की बीवी को किसने कहा 'अर्बन नक्सल'? क्यों मचा है फिल्म को लेकर बवाल?
Empuraan Row: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' जहां एक ओर बॉक्सऑफिस पर ताबतड़तोड़ कमाई कर रही है और मात्र 4 दिनों के अंदर ही इसने 165 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद ये साल 2025 की पहली सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है।
तो वहीं दूसरी ओर थियेटर के बाहर इस फिल्म को लेकर बवाल जा रही है। दरअसल ये फिल्म गोधरा दंगों पर आधारित है, जिस पर बीजेपी नेताओं और दक्षिणपंथी समूहों ने आपत्ति जताई है, इनका कहना है कि इस फिल्म में जानबूझकर एक वर्ग पर निशाना साधा गया है।

फिल्म को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, फिल्म के प्रति बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के विवादित सींस जो कि 3 मिनट का था, उसे हटाकर ही रिलीज किया है लेकिन इसके बावजूद फिल्म के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के खिलाफ लोग केरल हाईकोर्ट पहुंच गए हैं, इनकी मांग है कि फिल्म को बैन किया जाए।
'सुप्रिया मेनन तो अर्बन नक्सल है' (Empuraan Row)
तो वहीं इस बीच बीजेपी नेता बी गोपालकृष्णन ने फिल्म के निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन की पत्नी सुप्रिया मेनन को लेकर एक विवादित बयान दे दिया,जिसकी वजह से ये मामला और गर्मा गया है। उन्होंने उन्हें 'अर्बन नक्सल' यानी शहरी नक्सली तक कह दिया है।
'मेरे बेटे को बलि का बकरा बनाया जाएगा'
दरअसल ये टिप्पणी तब सामने आई जब निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन की मां मल्लिका सुकुमारन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये कहा कि 'उनके बेटे ने एक सत्य घटना पर सिर्फ फिल्म बनाई है और उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है।'
'बवाल दिखाने के लिए, सब पब्लिसिटी स्टंट है' (Empuraan Row)
जिस पर भाजपा नेता भड़क गए और उन्होंने सीधा उनसे सवाल किया कि 'ये फिल्म नहीं है, इसमें सीधा रक्षा मंत्रालय पर हमला किया गया है, आपको कुछ भी कहने से पहले अपनी बहू को देखना चाहिए, उस पर लगाम लगाना चाहिए क्योंकि वो 'अर्बन नक्सल' है। आपको बता दें कि भाजपा नेता ने फिल्म मेकर्स की ओर से कही जाने वाली बातों को भी पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।
कौन हैं सुप्रिया मेनन? (Empuraan Row)
आपको बता दें कि पृथ्वीराज सुकुमारन की पत्नी सुप्रिया मेनन बीबीसी की पत्रकार रह चुकी हैं। उन्होंने लंबी डेटिंग के बाद साल 2012 में शादी की थी, दोनों को शादी से एक बेटी है। साल 2019 में पृथ्वीराज ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। सुप्रिया भी अब फिल्म निर्माता बन चुकी हैं।
क्यों हो रही है फिल्म 'एल2: एम्पुरान को बैन करने की बात?
'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक केरल हाई कोर्ट में जो याचिका दी गई है, उसमें कहा गया है कि फिल्म में 2002 के गुजरात दंगों को गलत ढंग से दिखाया गया है। रक्षा मंत्रालय के फैसलों पर उंगली उठाई गई है। इस फिल्म के बाद देश का माहौल बिगड़ सकता है, दंगे भड़क सकते हैं।
पृथ्वीराज सुकुमारन को एनडीए सरकार की आलोचना करने की पुरानी आदत है और वो एकतरफा स्टोरी चला रहे हैं, जबकि ये फिल्म और इससे जुड़े लोग खुद ही सवालों के घेरे में है।
फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है 'एल2: एम्पुरान' (Empuraan Row)
फिल्म के निर्मातागण एंटनी पेरुंबवूर और गोकुलम गोपालन खुद ईडी के घेरे में हैं इसलिए इस फिल्म को बैन करना चाहिए। मालूम हो कि ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'लूसिफर' (Lucifer Movie) का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications