Ishaan Kishan: क्या ये खूबसूरत हसीना ईशान किशन की गर्लफ्रेंड है? सोशल मीडिया पर लोग क्यों दे रहे हैं बधाई?
Ishan Kishan: आईपीएल का 18वां संस्करण पूरे शबाब पर है,लोग जमकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बिहार के लाल यानी ईशान किशान ने शानदार प्रदर्शन करके सबका मन मोह लिया है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में नाबाद 106 रन बनाए और 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा कर लिया।
उनके शतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 का स्कोर खड़ा किया, जो कि आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

अपने ताबड़तोड़ खेल से ईशान ने अपने विरोधियों के मुंह पर गहरा तमाचा मारा है। आपको बता दें कि ईशान लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, इसके पीछे कारण ये ही बताया गया कि वो अच्छे से परफार्म नहीं कर रहे हैं लेकिन आईपीएल में उन्होंने जिस तरह से आगाज किया है उससे तो यही लगता है कि वो बहुत दिनों तक नेशनल टीम से दूर नहीं रहेंगे।
ईशान इस वक्त सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं
फिलहाल अपने सैकड़े की वजह से ईशान इस वक्त सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं लेकिन सोशल प्लेटफार्म में केवल ईशान की बातें ही नहीं हो रही हैं बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यूजर्स दोनों को आपस में कनेक्ट कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
अदिति हुडियां और ईशान रिलेशनशिप में हैं? (Ishan Kishan)
दरअसल लंबे वक्त से चर्चा है कि देखने में बेहद हसीन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदिति हुडियां और ईशान रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन साल 2019 के आईपीएल सीजन में अदिति को ईशान किशन को एक मैच में चीयर करते देखा गया था, तब से ही दोनों के अफेयर की बातें हो रही हैं।
'तुम बहुत खुशकिस्मत हो क्योंकि...' (Ishan Kishan)
बीते शनिवार को अदिति ने अपने इंस्टा पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीरो को शेयर किया था, जिसे यूजर्स ने ईशान से जोड़ दिया। लोगों ने उनकी सुंदरता की तारीफ तो की लेकिन साथ ही ये भी कहा कि' क्या ईशान के जलवे को देखकर आपको भी जोश आ गया?' तो एक यूजर ने लिखा कि 'तुम बहुत खुशकिस्मत हो क्योंकि ईशान किशन जैसा व्यक्ति तुम्हारा ब्वॉयफ्रेंड है।'

कौन हैं अदिति हुंडिया? (Ishan Kishan)
- अदिति हुंडिया मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं।
- अदिति हुंडिया साल 2017 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
- अदिति हुंडिया साल 2018 में मिस Supranational India रह चुकी हैं।
एक नजर ईशान किशन के करियर पर ( Ishaan Kishan)
- ईशान ने 2016 में गुजरात लायंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण किया।
- 2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
- 2025 में, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
- फरवरी 2021 में, ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में 56 रन बनाए और 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता।
- दिसंबर 2022 में, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक ठोंका, वो सबसे युवा खिलाड़ी बने।












Click it and Unblock the Notifications