भावुक कर देगा शहनाज गिल का ये Video, सिद्धार्थ-सिद्धार्थ पुकारते हुए श्मशान की ओर भागीं
मुंबई, 3 सितंबर। एक बार फिर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री बड़े सदमे से गुजर रही है। गुरुवार को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है, वहीं फैंस और सिद्धार्थ के करीबियों को आंसू रुक ही नहीं रहे हैं। बिग बॉस 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, आज (शुक्रवार) ओशिवारा श्मशान घाट में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ के निधन का सभी को दुख है लेकिन उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल है।
Recommended Video

शहनाज के पिता ने दी थी ये जानकारी
एक्ट्रेस शहनाज के पिता संतोख सिंह ने बताया था कि सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। इस बीच श्मशान घाट में एक्टर को आखिरी विदाई देने पहुंची शहनाज की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रही हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल, सिद्धार्थ-सिद्धार्थ पुकारते हुए श्मशान घाट की तरफ भागती जा रही हैं।

शहनाज की हालत को लेकर फैंस चिंतित
इस समय शहनाज की क्या हालत है इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता, इन्हें लेकर कई फैंस ने चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान का है। इसे 'शहनाज की अपडेट्स' नाम के ट्विटर प्रोफाइल से साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्मशान घाट में सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा है।

सिद्धार्थ-सिद्धार्थ पुकारते हुए भागीं शहनाज
इस बीच बेसुध हालत में शहनाज गिल श्मशान भूमि की तरफ सिद्धार्थ-सिद्धार्थ पुकारते हुए भागीं जा रही हैं। इस वीडियो को देखने वाला हर कोई भावुक हो रहा है, कमेंट बॉक्स में लोग शहनाज के लिए दुआएं मांग रहा है। इससे पहले श्मशान घाट पहुंची शहनाज की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वह फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दी थीं। शहनाज गिल अपने भाई शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ को आखिरी बार देखने पहुंची थीं।

शहनाज के हाथों में सिद्धार्थ ने तोड़ा दम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज ने अपने पिता से कहा था कि सिद्धार्थ ने उनके हाथ में दम तोड़ा था। शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता के बीच बहुत अच्छा रिश्ता था। उनके बिग बॉस 13 के कार्यकाल के बाद डेटिंग की भी अफवाह थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात सिद्धार्थ को कुछ परेशानी हो रही थी जिसके बाद शहनाज ने उन्हें डॉक्टर के पास जाने के लिए कहा। लेकिन सिद्धार्थ ने शहनाज की बातों को टाल दिया और जब वह सोने गए तो अगली सुबह फिर कभी नहीं उठे।

सोने से पहले ली थी कुछ दवाइयां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को मां रीता के साथ बुधवार शाम टहलते हुए देखा गया था। सिद्धार्थ ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं। रात करीब 3 बजे उन्हें बेचैनी हुई और उन्होंने मां रीता से पानी मांगा। उन्हें बताया कि ठीक नहीं लग रहा है। इसके बाद सिद्धार्थ सोने चले गए। सुबह जब मां ने जगाने की कोशिश की तो वे नहीं जागे। मां ने बेटी प्रीति को फोन किया, जो अपने पति के साथ आईं और इसके बाद सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Fact Check: CCTV फुटेज में सीढ़ियों पर पड़ा दिख रहा शख्स एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला हैं? जानें हकीकत












Click it and Unblock the Notifications