Fact Check: CCTV फुटेज में सीढ़ियों पर पड़ा दिख रहा शख्स एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला हैं? जानें हकीकत

नई

दिल्ली,
सितंबर
03:
टीवी
एक्टर
सिद्धार्थ
शुक्ला
का
2
सितंबर
को
निधन
हो
गया।
उनके
निधन
की
चौंकाने
वाली
खबर
ने
सभी
को
स्तब्ध
कर
दिया
है।
इस
खबर
के
सामने
आने
के
कुछ
ही
मिनटों
बाद
सोशल
मीडिया
पर
कुछ
यूजर्स
ने
एक
वीडियो
पोस्ट
करते
हुए
दावा
किया
कि
एक्टर
की
मौत
का
फुटेज
सीसीटीवी
कैमरे
में
कैद
हो
गया
है।
वीडियो
को
लेकर
दावा
किया
कि
दिल
का
दौरा
पड़ने
से
सिद्धार्थ
शुक्ला
की
मौत
सीसीटीवी
कैमरे
में
कैद
हो
गई।

Recommended Video

      Sidharth Shukla Funeral: ब्रह्माकुमारी श्मशान में रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार | वनइंडिया हिंदी
      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      सीढ़ी पर बैठे शख्स को सिद्धार्थ बताया जा रहा है

      सीढ़ी पर बैठे शख्स को सिद्धार्थ बताया जा रहा है

      वायरल हो रहे वीडियो में अपने वर्कआउट आउटफिट में एक युवक को सीढ़ियाँ चढ़ते हुए देखा जा सकता है, मगर वह अचानक रूक जाता है और आराम करने के लिए सीढ़ियों पर बैठ जाता है। वीडियो देखकर लगता है कि उसके सीने में कुछ तकलीफ है, क्योंकि सीढ़ी पर बैठ वह लगातार अपनी छाती को दबाता है। एक मिनट बाद वह युवक, जिसे सिद्धार्थ शुक्ला बताया जा रहा है, वह फिर से सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता है।

      हमने इस दावे की पड़ताल की

      हमने इस दावे की पड़ताल की

      हालाँकि उसे फिर से तकलीफ में देखा जा सकता है, जिसके बाद वह सीढ़ियों पर बैठ जाता है। इसके तुरंत बाद वह अपना होश खो बैठता है और फर्श पर गिर जाता है। सोशल मीडिया यूजर @HalkutManus ने ट्विटर पर सीसीटीवी फुटेज पोस्ट किया और दावा किया कि दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमने इस दावे की पड़ताल की है।

      ये है उस वीडियो का सच

      ये है उस वीडियो का सच

      रिवर्स इमेज सर्च में पता चला कि, ये घटना मुंबई की नहीं, बेंगलुरू की है। वीडियो में सीढ़ियों से लुढ़क, बेसुध हुआ शख़्स एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला नहीं हैं। वीडियो पर टाइम स्टैंप लगी है, जिसके मुताबिक, ये घटना 25 अगस्त 2021 की है। यह घटना सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से लगभग एक हफ्ते पहले रिकॉर्ड की गई थी। मीडिया रिपोर्ट में घटना को बेंगलुरू के बनशंकरी इलाके में बने गोल्ड्स जिम का बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे शख़्स को अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शख़्स की मौत हो चुकी थी।

      वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

       2014 में फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया

      2014 में फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया

      अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने 'बालिका वधू' जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिका से लोकप्रियता हासिल की और रियलिटी शो बिग बॉस 13 में विजेता भी बने। उन्होंने 'दिल से दिल तक' में भी अभिनय किया और क्राइम ड्रामा सीरीज 'सावधान इंडिया' एवं रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को होस्ट किया। उन्होंने 2014 में फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

      अभिनेता के पोस्टमॉर्टम का वीडियो भी बनाया गया है

      अभिनेता के पोस्टमॉर्टम का वीडियो भी बनाया गया है

      मुंबई पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, बिग बॉस 13 विजेता अभिनेता के पोस्टमॉर्टम का वीडियो भी बनाया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया है। ये कहा गया है कि उनके शरीर पर कोई चोट नहीं मिली लेकिन अभी पोस्टमार्टम का कोई आखिरी निष्कर्ष नहीं निकला है। सिद्धार्थ के विसरा को डॉक्टरों ने अपने पास रख लिया है। बताया गया है कि हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस के जरिए मौत के सही कारण का पता लगाया जाएगा।

      परिवार और पुलिस को किसी साजिश का शक नहीं

      परिवार और पुलिस को किसी साजिश का शक नहीं

      अभिनेता की मौत के बाद मुंबई पुल‍िस और उनका परिवार मामले में क‍िसी तरह के फाउल प्‍ले (मौत के पीछे कोई साजिश) होने की बात से इंकार कर चुके हैं। स‍िद्धार्थ की मां ने पुलिस को द‍िए बयान में कहा है कि रात तक स‍िद्धार्थ पूरी तरह ठीक था। रात को जब वोसोने गया तो ठीक था, सुबह अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ी। एक्‍टर के परिवार ने स‍िद्धार्थ के डिप्रेशन में होने की बात भी नकारी है।

      Fact Check

      दावा

      दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

      नतीजा

      रिवर्स इमेज सर्च में पता चला कि, ये घटना मुंबई की नहीं, बेंगलुरू की है। वीडियो में सीढ़ियों से लुढ़क, बेसुध हुआ शख़्स एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला नहीं हैं।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+