Emergency Trailer 2: 'मैं ही कैबिनेट हूं' रिलीज हुआ इमरजेंसी का दूसरा ट्रेलर, कंगना रनौत करेंगी युद्धा का ऐलान
Emergency Trailer 2 Release: बॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि विवादों के कारण बार-बार इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा रही थी। ऐसे में अब फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'इमरजेंसी' का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है। कंगना ने सोमवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर दो मिनट से कम लंबा ट्रेलर पोस्ट किया। इस ट्रेलर को ज़ी स्टूडियोज़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया।

कंगना इस फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में कंगना, राष्ट्रपति से कहती हैं कि "मैं ही कैबिनेट हूं।" फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो कंगना को जेल से एक पत्र लिखते हैं। श्रेयस तलपड़े, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं।
ट्रेलर में कंगना रनौत इंदिरा गांधी बनकर विधानसभा में यह कहती हैं कि सच्चाई को स्वीकार करने का एक ही तरीका है, और वह है युद्ध करना। वह सभी अन्य नेताओं के खिलाफ जाती हैं और एक महत्वपूर्ण निर्णय लेती हैं। मिलिंद सोमन, फील्ड मार्शल के रूप में कंगना से पूछते हैं, "क्या आप युद्ध चाहती हैं?" कंगना बस एक नजर देती हैं, जिससे साफ हो जाता है कि वह युद्ध चाहती हैं।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Emergency: क्लीन चिट मिलने के बाद भी मिली निराशा, 'इमरजेंसी' में ये 3 सीन नहीं देख पाएंगे आप
फिल्म की कहानी देश में लगी इमरजेंसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया जाएगा कि इंदिरा गांधी के इस फैसले से देश पर क्या असर पड़ा था। ट्रेलर के अंत में कंगना की आवाज सुनाई देती है, "इंदिरा ही भारत है।" कंगना ने इंदिरा गांधी के इस फैसले को प्रभावशाली तरीके से निभाया है।
ट्रेलर को शेयर करते हुए कंगना ने X पर लिखा, "1975, इमरजेंसी - भारतीय इतिहास का एक निर्णायक अध्याय। इंदिरा: भारत की सबसे शक्तिशाली महिला। उनकी महत्वाकांक्षा ने देश को बदला, लेकिन उनकी #इमरजेंसी ने इसे अराजकता में बदल दिया।"
बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी से कंगना रनौत पहली बार एक्टिंग के सात-साथ डायरेक्शन में भी कदम रखने वाली हैं। इसे 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। पहले ये फिल्म पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन चुनाव के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। बाद में फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: Emergenc Movie: नहीं रिलीज होगी कंगना रनौत की 'इमरजेंसी'? SGPC ने खोला फिल्म के खिलाफ मोर्चा, किया बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications