Emergency Teaser: कौन हैं डेविड मालिनोवस्की, जिन्होंने कंगना को बनाया 'इंदिरा'?
नई दिल्ली, 14 जुलाई। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत सीएम 'जे जयललिता' की 'बॉयोपिक' पर काम करने के बाद एक बार फिर से एक ऐतिहासिक घटना को लेकर फिल्मी कैनवस में चमकने को तैयार हैं। दरअसल कंगना इन दिनों फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का Teaser सामने आ गया है, जिसमें कंगना हूबहू पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जैसी लग रही हैं। इंदिरा बनी कंगना को देखकर हर कोई काफी हैरान भी है और उत्साहित भी, कहना गलत ना होगा कि टीजर देखने के बाद इस फिल्म के प्रति अब लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।

मेकअपमैन डेविड मालिनोवस्की
पर्दे पर कंगना का बिल्कुल इंदिरा जैसे दिखने के पीछे का सारा क्रेडिट मेकअपमैन डेविड मालिनोवस्की को जाता है क्योंकि ये उनके हाथों का कमाल है कि पर्दे पर कंगना अपनी फिल्म के करेक्टर के मुताबिक लग रही हैं। आपको बता दे कि डेविड मालिनोवस्की विश्व के लोकप्रिय प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट हैं।

आइए जानते हैं उनके बारे में...
प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट डेविड की गिनती विश्व के शीर्ष मेकअप आर्टिस्ट के रूप में होती है। उन्होंने पूरे दस साल तक मैडम तुसाड में भी काम किया था।
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का ऑस्कर अवॉर्ड
इसके बाद इन्होंने टीवी और फिल्मी कलाकारों का मेकअप करना शुरू किया, जिसमें इन्होंने लोकप्रियता हासिल की। वो साल 2017 की फिल्म 'डार्केस्ट ऑवर ' के लिए बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं तो वहीं उन्होंने साल 2018 में बाफ्टा पुरस्कार अपने नाम किया था।

'ऑस्कर विनिंग आर्टिस्ट को पाकर खुशी हुई'
उनके साथ जुड़ने पर कंगना रनौत ने खासी खुशी जताते हुए ट्वीट किया था 'Emergency के लिए ऑस्कर विनिंग आर्टिस्ट को पाकर खुशी हुई।'

सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण
फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए कंगना ने लिखा था कि 'इमरजेंसी का फर्स्ट लुक पेश है। दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण।' आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए कंगना ने निर्देशन में भी कदम रखा है।
फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी
फिल्म के लेखक रितेश शाह हैं, जो कि इससे पहले 'Pink', 'Kahanai' और 'Kahanai 2' जैसी फिल्मों की पटकथा लिख चुके हैं। फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी, फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications