Bigg Boss 18: रजत दलाल को वोट देने वालों को मिलेंगे 1.5 करोड़ के गिफ्ट, एल्विश यादव ने किया बड़ा वादा
Elvish Yadav Promises: बिग बॉस 18 अपने आखिरी पड़ाव में हैं। आज 19 जनवरी को इस शो का फिनाले है। इस फिनाले में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karanveer Mehra), अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं। हर किसी को कोई ना कोई सपोर्ट कर रहा है। रजत दलाल को शुरुआत से ही यूट्यूबर एल्विश यादव सपोर्ट कर रहे हैं।
वोटिंग के लिए एल्विश यादव ने लाइव आकर अपने फैंस से बात की। इसमें उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। उन्होंने कहा कि अगर रजत बिग बॉस का फिनाले जीत जाते हैं तो 101 फैंस को iPhone 16 Pro Max गिफ्ट करेंगे। इस गिफ्ट की कीमत 1.5 करोड़ रुपए की है। इस बात से सोशल मीडिया पर बज बन गया है। अब एल्विश के फैंस भी रजत को भर भर कर वोट कर रहे हैं। अब देखना ये है कि रजत जीतते हैं या नहीं

'बिग बॉस 18' के फिनाले में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं। अगर आप इनमें से अपने पसंदीदा को जिताना चाहते हैं तो खुद वोट कर सकते हैं। इसके लिए आपको जियो सिनेमा ऐप का इस्तेमाल करना होगा। आप इसे डाउनलोड कर, इसमें खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। आगे फिर आपको बिग बॉस 18 में क्लिक करना है और वोटिंग के लिए सेक्शन में जाना है। फिर आप आपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सिलेक्ट कर वोट कर सकते हैं।
आप एक बार नहीं बल्कि कई बार वोट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए ध्यान होगा कि ये वोटिंग बस शाम तक के लिए ही खुली रहेगी। इसके बाद आप वोट नहीं कर सकते हो। हालांकि कई बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस ने अंत में कुछ देर के लिए वोटिंग ओपन करते हैं। तब भी आप इसी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हो।
ख़ैर अब देखना है कि 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी कौन लेकर जाता है। आपका पसंदीदा या फिर वो जिसे आप पसंद नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications