Elvish Yadav ने मां को ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास, जमकर भड़के यूट्यूबर, कहा-'बोलने से पहले सोचें'
Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। कई बार इसमें उनकी मां को भी घसीटा जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एल्विश ने कहा कि लोगों को बोलने से पहले सोचना चाहिए और यह भी बताया कि वह इन सब पर ध्यान नहीं देते।
एल्विश यादव ने इस बात पर जोर दिया कि फेमस होने के बाद वह जितना हो सके इन बातों को इग्नोर करने की कोशिश करते हैं। जूम को दिए इंटरव्यू में एल्विश यादव ने कहा, "लोगों को बोलने से पहले खुद इस पर सोचना चाहिए। मैं हमेशा कहता हूं कि जो भी करो, अच्छे से करो। ऐसा कुछ मत करो जिसे बाद में पछताना पड़े, ऐसी चीजों से बचना चाहिए। मैं पहले यूट्यूब पर बहुत एक्टिव था। मेरा चैनल भी है, लेकिन अब मुझे समय नहीं मिल रहा है।"

एल्विश यादव ने आगे कहा, "मैं व्लॉग बनाता हूं, अपनी रोज़ाना की ज़िन्दगी दिखाता हूं। कुछ लोग मुझे पसंद करते हैं, कुछ नहीं करते। बहुत लोग भगवान को भी गाली देते हैं। भगवान कंटेंट नहीं बनाता! आपको ऐसे लोग से निपटना पड़ता है क्योंकि आप ज़िन्दगी में बढ़ते हैं। मैं इन्हें नजरअंदाज करता हूं और सकारात्मकता पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं।"
ये भी पढ़ें: Elvish Yadav ने बेल मिलने के बाद शेयर की पहली सेल्फी, लग्जरी गाड़ियों की फोटो शेयर कर लिखा, समय दिखता है पर..'
एल्विश यादव की लोकप्रियता बिग बॉस OTT 2 जीतने के बाद काफी बढ़ी। हालांकि, यूट्यूबर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पिछले साल, उन्हें नोएडा स्नेक वेनम केस में ED ने पूछताछ की थी। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है, लेकिन कुछ समय बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया था।
इसके बाद जुलाई 2024 में उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत भी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप था कि उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के अंदर तस्वीरें खींची। यह शिकायत वाराणसी के सत्र न्यायालय के वकील प्रवीण कुमार सिंह ने की थी। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा कि जब से एल्विश यादव ने मंदिर परिसर के अंदर तस्वीरें लीं, तब से अधिकारियों पर पक्षपाती होने के सवाल उठने लगे हैं। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और कैमरे का उपयोग प्रतिबंधित है।
वहीं, एल्विश यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह रोडीज के आगामी सीज़न में भी दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें: Elvish Yadav फिर मुसीबतों में घिरे, ईडी ने जब्त की संपत्ति, जानें क्या है पूरा मामला?












Click it and Unblock the Notifications