Elvish Yadav ने बेल मिलने के बाद शेयर की पहली सेल्फी, लग्जरी गाड़ियों की फोटो शेयर कर लिखा, समय दिखता है पर..'

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और बिग-बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को अब फाइनली जमानत मिल गई है। उन्होंने घर पहुंचकर सोशल मीडिया पर पहली सेल्फी शेयर की। साथ ही फैंस को अपडेट दिया कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही फिर से ब्लॉग बनाना शुरू करेंगे।

एल्विश यादव को 22 मार्च को जमानत मिल चुकी है। यूट्यूबर ने घर जाते ही स्माइल के साथ एक सेल्फी शेयर की। जिसमें वह थम्ब्स अप दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका मतलब है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। इसके अलावा एल्विश ने अपने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, 'धन्यवाद सभी का, जिन्होंने मेरे लिए प्राथना की। मैं ठीक हूं, स्वस्थ हूं।'

Elvish Yadav

इसी के साथ एल्विश यादव ने गाड़ियों के साथ फोटो शेयर कर उन लोगों की बोलती बंद कर दी जो उन्हें लगातार कमाई के लिए ट्रोल कर रहे थे। यूट्यूबर ने अपनी लग्जरी गाड़ियों के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'समय दिखाई नहीं देता पर बोहत कुछ दिखा जाता है।' एल्विश के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर उनकी जमानत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि, जब से एल्विश यादव को बिग-बॉस ओटीटी 2 से फेम मिला है आए दिन उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यूट्यूबर पर आरोप लगा था कि वो रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करते हैं। उनकी कुछ फोटो और वीडियो भी सांप के साथ वायरल हुई थी। पिछले साल उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद एल्विश को बेल मिल गई थी।

वहीं 12 मार्च को बीजेपी नेता मेनका गांधी के आरोपों के बाद एल्विश यादव को फिर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद खबरें आई थी कि यूट्यूबर ने कबूल कर लिया है कि वह सांपों का जहर सप्लाई करते थे। ल्विश पर ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगा है। लेकिन अब उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। अब जल्द ही यूट्यूबर फिर से ब्लॉग करना शुरू करेंगे। फिलहाल फैंस उनकी बेल से काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+