'क्या चाहिए तुझे...मैं दूंगा...', एल्विश यादव का ये वीडियो देख लोगों को लगा बड़ा झटका, अब क्या कहेंगे पिता?

Elvish Yadav: इस समय फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव सुर्खियों में छाए हुए हैं। नोएडा रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में एल्विश यादव जेल में हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि उनके ऊपर से अब नोएडा पुलिस ने NDPS एक्ट हटा दिया है। आपको बता दें कि एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बनने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।

एल्विश यादव के पिता का बयान
गत 17 मार्च 2024 को ही एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार ने बेटे को लेकर कई बातें सबके सामने रखी थीं। यूट्यूबर के माता-पिता ने मीडिया से बात की थी और अपना पक्ष सबके सामने रखा था। साथ ही बेटे से मिलने के दौरान उनकी जो बातचीत हुई, उसका भी जिक्र किया गया था।

elvish yadav

एल्विश यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव के जेल जाने से बाद से उनके माता-पिता का हाल बेहाल है। इन सबके बीच अब एल्विश का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कई सारे ड्रग्स के नाम ले रहे हैं, जिसमें स्नेक बाइट भी शामिल है। इस कारण अब एक बार फिर एल्विश निशाने पर आ गए हैं।

एल्विश कहते हैं- क्या चाहिए तुझे, मेरे पास सब है
पेरोडी अकाउंट से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में एल्विश यादव कह रहे हैं- क्या चाहिए तुझे....मेरे पास सब है...मैं दूंगा। एल्विश अपनी बात पूरी कर पाते, इससे पहले बीच में ही कोई कुछ बोलता है जिसके जवाब में एल्विश कहते हैं- वो मुझे नहीं पता। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हो गए हैं। इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं।

मां ने असली अपराधी को कोसा था
इससे पहले एल्विश यादव के माता-पिता एक न्यूज चैनल पर आए थे और अपने बेटे का बचाव किया था। लाइव शो के दौरान यूट्यूबर के पिता रो पड़े थे और अपने आंसू पोंछते दिखाई दिए थे। दूसरी ओर, एल्विश की मां ने कहा था कि उनका बेटा निर्दोष है। मां ने असली अपराधी को जी भर के कोसा था। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने अपराध किया है वो कभी शांति से नहीं रह पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+