सरकारी नौकरी करना चाहते थे एल्विश यादव, यूट्यूबर बनकर जीते हैं लैविश लाइफ, जानें उनका असली नाम
Elvish Yadav Journey: मशहूर यूट्यूबर और बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने बहुत कम वक्त में उन बुलंदियों को हासिल कर लिया। देश के लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। वहीं उनकी हर वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन ये शोहरत चाहकर भी एल्विश यादव संभाल नहीं पाए। वजह है कि वह आज जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं।
एल्विश यादव जो यूट्यूबर बनकर छा गए उन्होंने साल 2016 में अपना पहला वीडियो पोस्ट किया था जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद उन्होंने बिग-बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया जिसमें उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। ये शो जीतकर वह रातों-रात स्टार बन गए थे। लेकिन अब रेव पार्टी मामले में उनकी मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में आज ह आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से साझा करेंगे।

बता दें कि, एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। उनका जन्म 14 सितंबर 1997 को हुआ था। एल्विश यादव बचपन से पढ़ाई में काफी तेज थे। उनकी चाहत थी कि वह सरकारी अफसर बनें। एल्विश के 12वीं में भी अच्छे खासे नंबर आए थे। लेकिन सरकारी बनने का सपना उनका अधूरा रह गया और वह एक यूट्यूबर बन गए।
रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश के दोस्तों ने उन्हें यूट्यूबर बनने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने इस बारे में सोचा और फिर साल 2016 में एल्विश ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और पहला वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को लोगों ने इतना पसंद किया कि एल्विश ने फिर एक के बाद एक वीडियो उन्होंने पोस्ट करना शुरू किया। अब उनके लाखों सबस्क्राइबर्स हैं।
यूट्यूबर बनने के बाद एल्विश के पास करोंड़ों की प्रॉपर्टी है। पास करोड़ों की आलीशान अपार्टमेंट है। इसके अलावा उनके पास शानदार कार कलेक्शन है जिसमें एक हुंडई कार और एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर शामिल है। लेकिन अब एक गलती की वजह से वह जेल में बंद हो गए। बीते दिन रविवार को एल्विश यादव को रेव पार्टी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications