शादी के बंधन में बंधी Elina Samantray, बॉयफ्रेंड संग बाली में लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज

Elina Samantray Wedding: उड़िया सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस एलिना सामंत्रे, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्क तु ही तु' से प्रसिद्धि प्राप्त की थी, ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन अनुराग पांडा से शादी कर ली है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है।

बता दें कि, इस जोड़ी की ग्रैंड वेडिंग बाली इंडोनेशिया में धूमधाम से हुई। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार बाली में संपन्न हुई, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे। दोनों परिवारों ने इस नए सफर की शुरुआत पर कपल को आशीर्वाद दिया।

Elina Samantray

कई सालों तक एलिना और अनुराग अच्छे दोस्त रहे थे। हालांकि उनकी शादी को लेकर कई रिपोर्ट्स आई थीं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी थी और आखिरकार उन्होंने फैंस को शादी की खुशखबरी दी। सोशल मीडिया पर एलिना ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेह खूबसूरत लग रही हैं।

एलिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "17.11.2024...अनुराग एलिना"। इस खबर के बाद से उनके फैंस और दोस्तों की तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी है। अभिनेत्री भूमिका दास ने सबसे पहले उन्हें बधाई दी और लिखा, "दूसरी और तीसरी फोटो ने मेरा दिल जीत लिया। सच्चा प्यार सचमुच होता है और आपने इसे साबित किया है। जीवनभर की खुशी के लिए शुभकामनाएं"।

वहीं गायिका आसिमा पांडा ने भी लिखा, "हे... मेरी प्यारी जान, दोनों को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं"। इसके अलावा अभिनेत्री अनु चौधरी ने भी उन्हें बधाई दी और लिखा, "आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं और भगवान का आशीर्वाद"।

एलिना के करियर की बात करें तो उन्होंने ओलिवुड में अपनी पहचान 'किए हेबा मो हीरोइन' के पहले सीजन को जीतकर बनाई थी और इसके बाद अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्क तु ही तु' से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद उनका करियर लगातार सफलता की ओर बढ़ा, जिसमें उन्होंने अनुपव मोहंती और बाबूशान मोहंती जैसे बड़े कलाकारों के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+