Eid 2023: शान ने ईद पर नमाज पढ़ते हुए शेयर की फोटो, लोगों ने सुनाई खरी खोटी, तो सिंगर ने लगाई जमकर क्लास
सिंगर शान ने ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की। फोटो में वह नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी वजह वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Shaan Wishes Eid: 22 अप्रैल को देशभर में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। चाहे हिंदू हो या मुसलमान सोशल मीडिया पर सभी ने ईद की मुबारकबाद दी। वहीं बॉलीवुड जगत में भी तमाम सेलेब्स ने ईद का जश्न मनाया। इसी कड़ी में मशहूर सिंगर शान नमाज पढ़ते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गए।
ईद पर शान ने शेयर की तस्वीर
दरअसल, मशहूर सिंगर शान ने ईद के मौके पर अपने फैंस को बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह मुस्लिम वाले लुक में नजर आए। वह सफेद कुर्ता पायजामा के साथ टोपी लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान व नमाज अदा करते दिख रहे हैं। अब फैंस ने इसको धर्म से जोड़ दिया और बुरी तरह ट्रोल करने लगे।
नमाज पढ़ने पर हुए ट्रोल
शान ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर फैंस को ईद की बधाई दी। वहीं हिंदू फैंस ने उनको धर्म का पाठ पढ़ाने लगे। पोस्ट शेयर करते ही लोगों के भद्दे कमेंट्स आने लगे। कुछ ने कहा हिंदू धर्म की इज्जत कर लो। इसके बाद शान कुछ देर बाद ट्रोलर्स को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और उनकी बोलती बंद कर दी।
सिंगर ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
शान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कहते हैं, 'इंस्टाग्राम पर मैंने एक पोस्ट शेयर किया है ईद मुबारक करते हुए। एक तस्वीर है जो करीब तीन साल पुरानी है मेरे एक गाने की शूटिंग के दौरान की। ये गाना था 'करम कर दे...' इसे काफी पसंद किया गया था। ये एक कव्वाली थी, जिसमें मैंने इस तरह से टोपी लगाई थी। इसी का लुक मैंने पोस्ट करके आज बधाई दी। मैंने जब इसके पहले काफी वक्त तक इग्नोर किया, लेकिन जब ज्यादा ही अपने लगा तो मुझे लगा बात करनी चाहिए।'
वीडियो शेयर कर कही ये बात
शान इस बारे में आगे कहते हैं, 'लोगों ने मेरे पोस्ट पर यह तक कमेंट किया कि हिंदू होते हुए ये सब करने की क्या जरूरत थी। जब मैं कुछ महीने पहले गोल्डन टेंपल गया था। उस वक्त इस तरह के कोई रिएक्शन नहीं आए थे। किसी ने नहीं कहा कि हिंदू होते हुए भी आपने सिखों की तरह क्यों ये सब किया, क्यों ऐसे पोज दिए। जो लोग इस तरह से सोचते हैं उन्हें अपनी सोच बदलनी चाहिए।' फिलहाल शान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications