'पुष्पा 2: द रूल' का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा, निर्देशक सुकुमार ने शेयर किया पोस्ट

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च और गानों के रिलीज़ के बाद इस फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी चरम पर है। जैसे-जैसे रिलीज़ डेट करीब आ रही है, मेकर्स ने हाल ही में एडिटिंग रूम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निर्देशक सुकुमार फिल्म के अंतिम एडिटिंग प्रोसेस को पूरा करते नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने इन तस्वीरों के साथ एक रोमांचक कैप्शन शेयर किया सब कुछ तैयार और लॉक मावरिक डायरेक्टर सुकुमार का विजन आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। भारत की सबसे बड़ी फिल्म देने वाली है आपको एक शानदार अनुभव दुनियाभर में 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

Editing process of Pushpa 2 The Rule completed director Sukumar shares glimpses

रश्मिका मंदन्ना ने भी रैपअप की पोस्ट शेयर की थी। यहीं से फिल्म पुष्पा के तीसरे पार्ट का हिंट भी मिला है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा, डियर डायरी, 25 नवंबर ये दिन मेरे लिए बहुत विषेश है। मुझे अभी तक नहीं पता कि मैं कैसे रिएक्ट करूं। लेकिन मैं आप सभी को बताती हूं। 24 नवंबर के दिन हमने शूट किया और फिर चेन्नई के फ्लाइट ली। यहां हमने एक इवेंट अटेंड किया और उसी रात वापस हैदराबाद आ गए। दरअसल, रश्मिका ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा, डियर डायरी, 25 नवंबर ये दिन मेरे लिए बहुत विषेश है। मुझे अभी तक नहीं पता कि मैं कैसे रिएक्ट करूं। लेकिन मैं आप सभी को बताती हूं। 24 नवंबर के दिन हमने शूट किया और फिर चेन्नई के फ्लाइट ली। यहां हमने एक इवेंट अटेंड किया और उसी रात वापस हैदराबाद आ गए।

पार्ट 3 भी बचा हुआ है
रश्मिका ने आगे लिखा, महज 4-5 घंटे की नींद लेने के बाद जल्दीबाजी में पुष्पा के लास्ट शेड्यूल के लिए निकल गए। यहां हमने गाने की शूटिंग की। पांच साल से ये सेट मेरे लिए घर जैसा रहा है। अब इस सेट पर मेरा आखिरी दिन है। हालांकि अभी बहुत सारे काम बचे हुए हैं। पार्ट 3 भी बचा हुआ है, लेकिन ये एक अलग प्रकार की फीलिंग है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे सारे इमोशन्स साथ आ गए हैं। इस सेट से जुड़ी हर चीज को मैं मिस करूंगीं। ऐसे फीलिंग मुझे बहुत दिनों बाद आई है। इसलिए मुझे समझ भी नहीं आ रहा है कि मैं क्यों ऐसे रिएक्ट कर रही हूं। खैर रश्मिका के इस पोस्ट से इतना समझ आ गया है कि फिल्म पुष्पा का पार्ट 3 भी आएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ये ऑफिशियल नहीं हुआ है।

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+