पॉर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का दर्ज किया केस

मुंबई, 19 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अब राज कुंद्रा के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। यह केस पॉर्नोग्राफी से जुड़ा है। इस मामले में ईडी के अलावा मुंबई पुलिस ने भी राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि इस मामले में राज कुंद्रा जेल भी जा चुके है और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।

Recommended Video

    Pornography-Case: Raj Kundra को झटका, ED ने Money Laundering Case में FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    raj

    बता दें कि पिछले साल मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 20 जुलाई को इस मामले में गिरफ्तार किया था। इसी साल फरवरी माह में मुंबई पुलिस ने 5 और लोगों को पोर्न रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर आरोप था कि ये लोग मॉडल्स और एक्टर्स से पोर्न फिल्मों में काम कराते हैं। फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर इन लोगों से पोर्न फिल्मों में काम कराया जाता था और उनसे ठगी की जाती थी। कई पोर्न फिल्में जिस एप पर अपलोड की जाती थीं उनमे से कई का संबंध राज कुंद्रा की कंपनी से है।

    रिपोर्ट के अनुसार शूटिंग के दौरान अभिनेत्रियों से न्यूड सीन शूट करने के लिए कहा जाता था। जब अभिनेत्री ऐसा करने से मना करती थी तो उसे कथित तौर पर धमकी भी दी जाती थी और उससे शूटिंग का खर्च भी मांगा जाता था। इस पूरे रैकेट की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और हॉटशॉट्स एप का नाम सामने आया। बाद में यह बात सामने आई कि यह ऐप राज कुंद्रा की फर्म का है। जोकि ब्रिटेन स्थित कंपनी है। इस पूरे मामले में राज कुंद्रा की कंपनी के आईटी हेड रेयान थोरपे को भी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+