Dusshera 2023: सड़क पर रावण बनकर घूमती नजर आईं राखी सावंत, तीर-धनुष लेकर किया ये काम
Rakhi Sawant Video: आज देशभर में विजयादशमी और दशहरा मनाया जा रहा है। आज यानी 24 अक्टूबर 2023 को मां दुर्गा के विसर्जन के साथ साथ शाम को रावण के बड़े-बड़े पुतले भी फूंके जाएंगे। पूरे देश में आज बुराई पर अच्छाई की जीत को सेलिब्रेट किया जाता है। चारों तरफ जश्न का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स भी दशहरे के त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। इसी बीच दशहरे के इस पावन त्योहार पर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी सावंत रावण के रूप में नजर आ रही हैं।
रावण बनकर घूमती दिखीं राखी सावंत
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत रावण बनकर अपने फैंस को दशहरे की बधाई देती नजर आ रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि दशहरे के मौके पर राखी सावंत ने खुद को रावण बना लिया है। वह हाथ में धनुष लिए पैपराजी के सामने अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।

लोगों ने राखी सावंत को किया ट्रोल
सोशल मीडिया यूजर्स रावण बनीं राखी सावंत को जमकर ट्रेल कर रहे हैं। कई लोगों को राखी का ये अवतार बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोग राखी सावंत के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- राखी बनी फातिमा, फातिमा बनी रावण, रावण की तरह इसके भी 10 चेहरे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- आज वह असली रूप में नजर आई है। अब कोई इसका दहन करो।
दुर्गा पंडाल में नजर आई थीं राखी सावंत
इससे पहले राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह रानी मुखर्जी परिवार के नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची थीं। इस दौरान राखी सावंत ने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई थी। राखी का साड़ी लुक देख लोग हैरान हो गए थे। हालांकि राखी सावंत साड़ी में बेहद ही सुंदर लग रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications