'आलिया-रणबीर भी देखकर शर्मा जाएं...' कॉन्डम कंपनी ने दोनों के लिए शेयर की ऐसी पोस्ट

कॉन्डम कंपनी ड्यूरेक्स ने आलिया और रणबीर के लिए एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।

मुंबई: बॉलीवुड में साल 2022 की सबसे बड़ी शादियों में से एक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी गुरुवार को उनके परिवार और खास दोस्तों के बीच मुंबई में संपन्न हो गई। आलिया और रणबीर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और आखिरकार दोनों ने साथ-साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला ले लिया। शादी के बाद से ही जहां सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फोटो और वीडियो छाए हुए हैं, वहीं कॉन्डम कंपनी ड्यूरेक्स ने भी बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल के लिए एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

'महफिल में तेरे, हम ना रहें जो...'

'महफिल में तेरे, हम ना रहें जो...'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया था। इनमें दोनों के पारिवारिक सदस्य, कुछ खास दोस्त, सैफ अली खान, करीना कपूर, करण जौहर और मुकेश अंबानी जैसे दिग्गज उद्योगपतियों का नाम शामिल था। मेहमानों की इस छोटी लिस्ट के बीच कॉन्डम कंपनी ड्यूरेक्स ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'डियर रणबीर एंड आलिया... महफिल में तेरे, हम ना रहें जो... फन तो नहीं है...।'

Recommended Video

    Alia Ranbir Wedding: 7 नहीं सिर्फ 4 फेरे लेकर Ranbir की पत्नी बनी हैं Alia Bhatt | वनइंडिया हिंदी
    ड्यूरेक्स की पोस्ट पर यूजर्स ने क्या कहा?

    ड्यूरेक्स की पोस्ट पर यूजर्स ने क्या कहा?

    ड्यूरेक्स की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और यूजर्स इस पोस्ट को लिखने वाले 'स्क्रिप्ट राइटर' की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने ड्यूरेक्स की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसे मौकों पर आपका एडमिन कभी निराश नहीं करता...।' वहीं, एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'भाई... भाई... आलिया और रणबीर की पोस्ट से ज्यादा तो मुझे ड्यूरेक्स की पोस्ट पर प्यार आ रहा है।' एक और यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, 'आलिया और रणबीर की शादी के बाद बस इसी पोस्ट का इंतजार था।'

    शादी के ठीक बाद आलिया ने लिखी ये पोस्ट

    शादी के ठीक बाद आलिया ने लिखी ये पोस्ट

    आपको बता दें कि शादी के ठीक बाद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों के कैप्शन में आलिया भट्ट ने लिखा, 'आज अपने परिवार और दोस्तों के बीच, हम दोनों ने घर में अपनी पसंदीदा जगह, हमारी बालकनी... जहां हमने इस रिश्ते के पांच साल साथ-साथ बिताए...शादी कर ली। पहले से ही कई खूबसूरत यादों को समेटे हुए, हम दोनों ऐसी ही और ज्यादा यादें संजोने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते। वो यादें... जो प्यार, हंसी, एक दूसरे की खामोशी, मूवी नाइट्स और बेवकूफी भरी लड़ाइयों से भरी हैं...।'

    रणबीर और आलिया ने किया एक दूसरे को किस

    रणबीर और आलिया ने किया एक दूसरे को किस

    अपनी पोस्ट में आलिया भट्ट ने आगे लिखा, 'हमारी जिंदगी के इस बेहद यादगार पल में प्यार और खुशियां देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी की मौजूदगी ने इस पल को और ज्यादा खास बना दिया है। रणबीर और आलिया...।' गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें से एक तस्वीर में आलिया और रणबीर एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए।

    ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी में नहीं बुलाए गए ऋषि कपूर के नजदीकी दोस्त, बोले- हमें किसी ने पूछा ही नहीं

    रोमांटिक हुए रणबीर, आलिया को गोद में उठाया

    रोमांटिक हुए रणबीर, आलिया को गोद में उठाया

    एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए। रस्में पूरी होने के बाद जब दोनों मीडिया के सामने पोज दे रहे थे तो रणबीर कपूर अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट को गोद में उठाकर घर के अंदर ले गए। रणबीर के इस अंदाज पर जहां आलिया भट्ट शर्मा गईं, वहीं मौके पर मौजूद उनके दोस्त भी तालियां बजाते हुए नजर आए। मीडिया के कैमरों ने भी इस खूबसूरत पल को कैद कर लिया।

    'हमें एक प्यारा बेटा मिल गया'

    'हमें एक प्यारा बेटा मिल गया'

    वहीं, शादी के बाद आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपने दामाद रणबीर कपूर के लिए एक बेहत खूबसूरत पोस्ट लिखी। सोनी राजदान ने रणबीर और आलिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लोग कहते हैं कि जब शादी के बाद आपकी बेटी घर से विदा होती है, तो आपको एक बेटा मिल जाता है। मैं कहती हूं कि हमें एक शानदार बेटा, एक प्यारी फैमिली मिली है... और मेरी प्यारी सुंदर बच्ची हमेशा हमारे साथ है। रणबीर और आलिया आप दोनों की नई जिंदगी के लिए ढेर सारी प्यार और शुभकामनाएं। तुम्हारी प्यारी मां।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+