रणबीर-आलिया की शादी में नहीं बुलाए गए ऋषि कपूर के नजदीकी दोस्त, बोले- हमें किसी ने पूछा ही नहीं

मुंबई, 15 अप्रैल: फिल्म एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने गुरुवार को मुंबई में शादी कर ली है। दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच शादी की। शादी में ज्यादा लोग नहीं बुलाए गए थे, कम लोगों के होने के बावजूद रणबीर कपूर के पिता मरहूम ऋषि कपूर के खास दोस्तों को ना बुलाया जाना कई लोगों को अजीब लगा है। ऋषि कपूर के साथ सालों तक रहें दोस्तों को शादी का न्योता नहीं भेजा गया।

Recommended Video

    Alia Ranbir Wedding: 7 नहीं सिर्फ 4 फेरे लेकर Ranbir की पत्नी बनी हैं Alia Bhatt | वनइंडिया हिंदी
    जितेंद्र, प्रेम चोपड़ा, राहुल रवैल नहीं बुलाए गए

    जितेंद्र, प्रेम चोपड़ा, राहुल रवैल नहीं बुलाए गए

    एक्टर जितेंद्र, प्रेम चोपड़ा, फिल्ममेकर राहुल रवैल, राकेश रोशन, राज बंसल ऐसे नाम हैं, जो ऋषि कपूर का काफी करीबी दोस्त रहे हैं। इनमें से किसी को भी शादी में न्योता नहीं मिला। भास्कर ने ऋषि के युवावस्था के दोस्त राहुल रवैल ने से इस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे शादी के बारे में पता है लेकिन किसी तरह का न्योता या कोई जानकारी कपूर परिवार की ओर से मुझे नहीं दी गई। मैं इससे ज्यादा इस पर कुछ बोलना नहीं चाहता हूं।

    जितेंद्र और प्रेम चोपड़ा क्या बोले

    जितेंद्र और प्रेम चोपड़ा क्या बोले

    जितेंद्र ने न्योता ना मिलने की बात को तरजीह ना देते हुए कहा कि रणबीर मेरे सबसे प्यारे दोस्त ऋषि कपूर के बेटे हैं, मेरी तरफ से उनको बहुत-बहुत मुबारकबाद। पर्दे पर विलेन के तर पर पहचान रखने वाले प्रेम चोपड़ा ने कहा कि कम ही लोगों को बुलाया गया है। शायद रणबीर के अपने ग्रुप के लोग ही शामिल हैं, इसलिए हम सबको नहीं बुलाया है।

    आलिया ने शेयर की हैं तस्वीरें

    आलिया ने शेयर की हैं तस्वीरें

    आलिया और रणबीर की बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई थी, जिसके बाद 14 अप्रैल को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

    पांच साल से दोनों रिलेशन में हैं

    पांच साल से दोनों रिलेशन में हैं

    रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं, जिसके बाद अब दोनों ने शादी की है।रणबीर और आलिया शादी में भले ही कम लोगों को बुलाया हैं लेकिन बाद में वो बड़ा रिसेप्शन देंगे। पूरी इंडस्ट्री के लिए 2 ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+