Drishyam 2 Trailer: सस्पेंस और क्राइम मिस्ट्री से भरपूर 'दृश्मय 2' का ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन ने किया ये काम
Drishyam 2 Trailer Out: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार तब्बू मां के किरदार में एक बार फिर विजय सलगांवकर और उसके परिवार को तबाह करने के लिए लौट आई हैं।
Drishyam 2 Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 2' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन भी नजर आएंगी। इस क्राइम मिस्ट्री फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू एक दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 2' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पर पहला पार्ट खत्म हुआ था। इस बार तब्बू मां के किरदार में एक बार फिर विजय सलगांवकर यानी अजय देवगन और उसके परिवार को तबाह करने के लिए लौट आई हैं।

फिल्म के ट्रेलर में नजर आया विजय का कंफेशन
आपको बता दें कि फिल्म 'दृश्यम' को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म की थ्रिलर-ड्रामा कहानी लोगों को अंत तक उनके सीटों पर बैठाए रखती है। इस फिल्म के बाद से लोग बड़ी ही बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज फिल्म 'दृश्यम 2' क ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त नजर आ रहा है। ट्रेलर में फिल्म के थ्रिल और सस्पेंस को बड़े ही सही तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर की शुरुआत विजय सलगांवकर बने अजय देवगन के डायलॉग से होती है। अजय देवगन कहते हैं- सच पेड़ के बीज की तरह होता है कितना भी दफना लो बाहर आ ही जाता है। इस डायलॉग को देखकर यही लग रहा है कि विजय सलगांवकर अपना कंफेशन दे रहे हैं।
अक्षय खन्ना की एंट्री दमदार
इस बार फिल्म 'दृश्यम 2' की कहानी के मुताबिक मीरा के बेटे सैम की मौत की मिस्ट्री सुलझाने का जिम्मा एक्टर अक्षय खन्ना को मिलता है। ट्रेलर में अक्षय खन्ना की एंट्री होते ही फिल्म का थ्रिल और अधिक मजेदार लगने लगता है। अक्षय खन्ना इंन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के किरदार में बहुत ही बेहतरीन दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि तब्बू यानी मीरा अपने बेटे सैम की डेड बॉडी को ढूंढने और उसके कातिल का पता लगाने में हर मुमकिन कोशिश में जुट गई हैं। फिल्म के पहले पार्ट में विजय ने अपने शातिर दिमाग के चलते परिवार को बचा लिया था लेकिन इस बार तब्बू लाचार मां नहीं बल्कि दमदार पुलिस ऑफिसर के रूप में लौटकर विजय के परिवार को फिर से मेंटल और फिजिकल टॉर्चर करने में जुट गई हैं। लोग फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 2' आगामी 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications