शादी के 9 साल बाद मां बनने वाली हैं ये फेमस एक्ट्रेस, पति के साथ शेयर किया ऐसा वीडियो
Drashti Dhami Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस टीवी के पॉपुलर सीरियल 'मधुबाला' में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल दृष्टि को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दृष्टि धामी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।
दृष्टि धामी ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
आज यानी 14 जून 2024 को दृष्टि धामी ने अपने पति नीरज खेमका के साथ मिलकर घोषणा की है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है और अपने फैंस को इस खुशखबरी के बारे में बताया है।

शादी के 9 साल बाद मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि दृष्टि धामी शादी के पूरे नौ साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स दोस्त तक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम वीडियो में, दृष्टि धामी और नीरज खेमका एक साथ खड़े होकर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं।
दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
कपल के हाथ में एक पोस्टर है, जिस पर लिखा है- गुलाबी हो सकता है। नीला हो सकता है। हम बस इतना जानते हैं कि हम ब्लेस्ड हैं! अक्टूबर 2024, आप हमें आशीर्वाद, प्यार, कैश और फ्रेंच फ्राइस भेजते रहें। वीडियो को तुरंत ही फैंस और दोस्तों से प्यार और बधाइयां मिलने लगीं।
दृष्टि धामी की शादी
दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने 21 फरवरी 2015 को शादी की थी, जिसमें परिवार, दोस्तों और टेलीविजन से दृष्टि धामी के कई दोस्त आए थे। अपनी शादी के बाद से, दोनों ने अक्सर एक साथ अपनी लाइफ की झलकियां शेयर की हैं, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस में सबसे ज्यादा खुशी है।












Click it and Unblock the Notifications