डॉली सोही को हुआ कैंसर, ऐसी हुई एक्ट्रेस की हालत, कहा- इस सफर का शिकार.....
Dolly Sohi Cancer: टीवी सीरियल 'भाभी' की पॉपुलर एक्ट्रेस डॉली सोही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद इस बात की जानकारी दी है। डॉली सोही ने पोस्ट शेयर कर एक इमोशनल नोट भी लिखा है। पोस्ट में डॉली ने अपनी बाल्ड फोटो भी शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
डॉली सोही को हुआ कैंसर
आपको बता दें कि एक्ट्रेस डॉली सोही ने हाल ही में सीरियल 'परिणीति' से टीवी पर कमबैक किया है। फिलहाल एक्ट्रेस ने लोगों को बताया है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर हो गया है। डॉली ने अपने पोस्ट में लिखा है- अपना प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सभी का शुक्रिया। जिंदगी हाल ही में एक रोलर कोस्टर रही है, लेकिन अगर आपके पास इससे लड़ने की ताकत है तो आपका सफर आसान हो जाएगा। ये आप पर निर्भर है कि आप क्या चुनते हैं। सफर की शिकार (कैंसर) या सफर से बचे रहना।

7 महीने बाद चला बीमारी का पता
अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए डॉली सोही ने ईटाइम्स से खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें कैंसर के पहले कुछ लक्षण दिखे थे और बाद में उन्हें इस बीमारी के बार में पता चला था। उन्होंने कहा- करीब 6-7 महीने पहले मुझे कुछ लक्षण दिखे थे लेकिन मुझे इसके बारे में पता नहीं था और मैंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था लेकिन जब दर्द सहना मुश्किल हो गया तो मैं अपने गाइनोलॉजिस्ट के पास गई और मैंने कुछ टेस्ट करवाए थे।
'परिणीति' को लेकर कही ये बात
डॉली सोही ने बताया- टेस्ट करने के बाद उन्हें कहा गया कि उन्हें अपना यूटेरस निकलवाना होगा लेकिन जब आगे के टेस्ट हुए तो पता चला कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर हो गया है। इसके बाद उन्होंने इसका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। डॉली सोही ने 'परिणीति' से अपना कमबैक करने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि कोलकाता और कश्मीर में वह अपने अपकमिंग शो 'झनक' की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। इसके बाद जब वह मुंबई आईं तो उन्हें 'परिणीति' के लिए ऑफर मिला था।












Click it and Unblock the Notifications