Hrithik- Saba Lovestory: ऋतिक-सबा की प्रेम कहानी में Twitter ने निभाया अहम रोल, जानिए कैसे?

मुंबई, 22 फरवरी। इन दिनों बॉलीवुड की गलियों में सुपरस्टार ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि ऋतिक-सबा दोनों ने इस बारे में अपना मुंह नहीं खोला है लेकिन जिस तरह दोनों साथ में देखे जा रहे हैं उससे यही लग रहा है कि दोनों ही अब सिंगल नहीं और दोनों ही रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि दोनों के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्तों में अहम रोल Twitter ने निभाया है, हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि दोनों की मुलाकात डेटिंग एप के जरिए हुई थी।

ऋतिक-सबा की प्रेम कहानी

ऋतिक-सबा की प्रेम कहानी

एक अंग्रेजी साइट के मुताबिक ऋतिक रोशन ने सबा का एक वीडियो ट्विटर पर लाइक किया था, जिसमें सबा किसी जाने-पहचाने रैपर के साथ दिखाई पड़ रही थीं। जिस पर सबा ने उन्हें Thank You बोला था और फिर दोनों के बीच बातें होने लगीं। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

सबा और ऋतिक गोवा में वेकेशन भी मनाकर लौटे

सबा और ऋतिक गोवा में वेकेशन भी मनाकर लौटे

दोस्ती होने के बाद सबा और ऋतिक गोवा में वेकेशन भी मनाकर लौटे थे लेकिन तब तक बहुत कम लोगों को इनकी दोस्ती के बारे में पता था। मुंबई में दोनों के रिश्ते को लेकर बातें तब होने लगीं जब पैपराजी ने ऋतिक और सबा को एक रेस्तरां के बाहर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए स्पॉट किया था। हालांकि दोनों की ओर से इस मुलाकात को प्रोफेशनल कहा गया था लेकिन जिस तरह ऋतिक और सबा इसके बाद स्पॉट किए जा रहे हैं, उससे दोनों की नजदीकियों को महसूस किया जा रहा है।

सभी को एक्टर की प्रतिक्रिया का इंतजार

सभी को एक्टर की प्रतिक्रिया का इंतजार

हाल ही में सबा एक्टर ऋतिक के परिवार के साथ लंच डेट पर भी देखी गईं। लंच डेट की तस्वीर ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने ही शेयर की है तो वहीं दूसरी और ऋतिक की पहली पत्नी सुजैन भी सबा को कूल बता चुकी हैं। ये सारी बातें इशारा कर रही हैं कि सबा-ऋतिक के बीच कुछ तो चल ही रहा है और शायद एक्टर के परिवार वालों ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल सभी को एक्टर की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

दो बच्चों के पिता हैं ऋतिक

मालूम हो कि ऋतिक रोशन ने अपने बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में दोनों की गिनती होती थी लेकिन ना जाने क्यों दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई और दोनों ने अपने 17 साल के रिलेशनशिप को तलाक के साथ खत्म कर दिया।

पहली फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे'

तो वहीं सबा ने बॉलीवुड में साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2011 में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' थी। उन्होंने ओटीटी 'फील्स लाइक इश्क' में भी काम किया है। वो एक अभिनेत्री और सिंगर हैं। यही नहीं वो दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह को डेट कर चुकी हैं। दोनों लिव इन पार्टनर रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+