Diya Aur Baati Hum के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टीवी पर फिर लौटेगी संध्या बींदणी, जानें सीजन-2 से जुड़ी बातें

Diya Aur Baati Hum season 2: हाल ही में कई सारे ऐसे टीवी शो अपने सीजन 2 के साथ वापस आए हैं। नए सीजन के साथ शो वापस आने लगे तो फैंस का पसंदीदा शो 'दिया और बाती हम' एक बार फिर लौट रहा है। जी हां! दिया और बाती में संध्या बींदणी और सूरज को देखना भला किसे पसंद नहीं था। अब खुशखबरी है कि एक बार फिर दोनों पर्दे पर नजर आएंगे।

सूरज की हो गई संध्या
ऑनस्क्रीन संध्या और सूरज की कहानी किसे याद नहीं है। शो की कहानी एक शिक्षित महिला पर थी, जो कि आईपीएस अफसर बनना चाहती है। हालांकि, उसे सूरज राठी से शादी करने पर मजबूर किया जाता है। सूरज रसोइया है और कम पढ़ा लिखा हुआ है। संध्या के मां-बाप के आतंकी हमले में मरने के बाद उसके भाई ने सूरज संग उसकी शादी करवा दी थी।

Diya Aur Baati Hum season 2

संध्या बींदणी का सपना है कि वो आईपीएस अफसर बने। लेकिन सूरज की मां यानी भाभो इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। भाभो का मानना है कि बहू घर पर ही रहे और चूल्हा चौका करे। वे बहू के नौकरी करने और पढ़ने-लिखने की बात को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। बता दें कि सीरियल में भाभो का रोल भी काफी स्ट्रिक्ट सासू मां का रहा है।

'दीया और बाती हम' सीजन 2 के साथ करेगा वापसी?
शो की टीआरपी भी बेहद शानदार रही है। ये शो लगभग पांच सालों तक चला और इसे शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा बनाया गया था। अब, टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इसका दूसरा सीज़न शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दीया और बाती हम सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये शो 2020 में होने वाला था लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। शो में संध्या और सूरज अंत में मर जाते हैं और इसलिए, हम दूसरे सीजन में दीपिका और अनस को नहीं देख पाएंगे। इस शो का सीक्वल भी था जिसका नाम तू सूरज मैं सांझ पियाजी था, जिसमें रिया शर्मा और अविनेश रेखी ने अभिनय किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+