Divyanka Tripathi :'पहले प्यार में मिला धोखा, शादी के 10 साल बाद बनीं मां', विवेक ने कैसे जीता दिल?
Divyanka Tripathi: टीवी की लोकप्रिय 'ईशी मां' यानी दिव्यांका त्रिपाठी रीयल लाइफ में मम्मी बन गई हैं, जी हां शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की है। जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। अपने बच्चों के जन्म की घोषणा करते हुए दोनों ने लिखा, 'हमने खुशियां मांगी थीं। भगवान ने कहा - 'डबल ले लो', हमारे घर जुड़वां बेटे आए हैं और हम बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं।'
विवेक दहिया ने अपने नोट में लिखा, 'इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, हमारे 'दोनों बेटे' आ गए हैं और जिंदगी अब हमारी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए! दिव और मुझे इस नई पेरेंटहुड की शुरुआत पर आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'

गौरतलब है कि टीवी की दुनिया के हॉट कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई 2016 में भोपाल में हुई थी। दोनों ने कुछ वक्त पहले फैंस को जानकारी दी थी कि वो दोनों अब अपना परिवार बढ़ाने वाले हैं।
'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी दिव्यांका-विवेक की मुलाकात
दिव्यांका और विवेक दोनों की पहली मुलाकात मशहूर टेलीविजन शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। उस शो में दिव्यांका त्रिपाठीतो लीड रोल में थीं लेकिन विवेक ने इंस्पेक्टर का रोल निभाया था, पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को भा गए थे, दोनों में दोस्ती हुई और फिर दिव्यांका-विवेक ने शादी का फैसला कर लिया।
शरद मल्होत्रा ने तोड़ा था दिल, 7 साल बाद हुआ था ब्रेकअप
विवेक से मिलने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने अभिनेता शरद मल्होत्रा को 7 साल तक डेट किया था, सभी को लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन साल 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के अलगाव की खबरें उस वक्त टीवी जगत की बड़ी खबरों में से एक थी, दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद कई इंटरव्यू में कहा था कि 'वो ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं लेकिन फिर विवेक उनकी लाइफ में फरिश्ता बनकर आए और फिर दोनों पति-पत्नी बनें।'

41 की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
आपको बता दें कि भारत की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली टेलीविज़न अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी 41 की उम्र में मां बनी हैं। उन्होंने ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन ITA अवार्ड, नौ Indian Telly अवार्ड और सात Gold अवार्ड शामिल हैं। वह 2017 से Forbes India की Celebrity 100 लिस्ट में शामिल रही हैं।

डांस रियलिटी शो 'Nach Baliye 8' भी जीता
वह Zee TV के शो 'Banoo Main Teri Dulhann' में विद्या प्रतापसिंह और दिव्या शुक्ला की दोहरी भूमिका निभाने के लिए, और Star Plus के शो 'Yeh Hai Mohabbatein' में डॉ. इशिता भल्ला की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों शो के लिए उन्हें 'Best Actress - Popular' और 'Best Actress - Jury' श्रेणी में ITA अवार्ड मिले। 2017 में, उन्होंने डांस रियलिटी शो 'Nach Baliye 8' भी जीता था।

टीवी के चर्चित सितारे हैं विवेक दहिया
इंग्लैंड की डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री करने वाले विवेक दहिया ने 'चल ज़िंदगी', 'स्टेट ऑफ़ सीज: टेम्पल अटैक' जैसे शो में काम किया है। 2017 में, वह रियलिटी सीरीज़ 'नच बलिये 8' के विजेता बने थे।














Click it and Unblock the Notifications