Divyanka Sirohi की मौत से बढ़ा सस्पेंस, रहस्य बनी अंतिम सांसों की कहानी, मरने के 72 घंटे बाद क्या बोले पिता?

Divyanka Sirohi Death: हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की अचानक मौत हो गई है जिसने उनके फैंस और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 30 साल की उम्र में इस तरह दुनिया को अलविदा कह देना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है।

दिव्यांका सिरोही की मौत की वजह बनी पहेली
दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है और लोग लगातार उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। दिव्यांका सिरोही की मौत किन परिस्थितियों में हुई, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं।

Divyanka Sirohi Death

क्यों नहीं कराया गया दिव्यांका का पोस्टमार्टम?

कुछ लोग इसे साइलेंट हार्ट अटैक बता रहे हैं, तो कुछ सिर में चोट लगने की आशंका जता रहे हैं। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम न कराए जाने और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने ने भी इस मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

मौत से पहले दिव्यांका के साथ क्या हुआ था?

-दिव्यांका सिरोही के परिवार के मुताबिक गत 21 अप्रैल 2026 का दिन उन लोगों के लिए बिल्कुल सामान्य था। दिव्यांका दिनभर ठीक थीं और उन्होंने खुद घर पर खाना भी बनाया था। शाम करीब 7 बजे के आसपास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसी बीच उनके भाई ने बाहर जाते समय उन्हें दरवाजा बंद करने का व्हाट्सऐप मैसेज किया, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया।

-हालांकि जब रात करीब 10 बजे दिव्यांका का भाई घर वापस लौटा, तो हालात बदल चुके थे। उसने देखा कि दिव्यांका की हालत बेहद गंभीर थी। उनके हाथ-पैर अकड़े हुए थे और शरीर नीला पड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

परिजनों के अनुसार जब दिव्यांका सिरोही को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दिव्यांका की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनके सिर में सूजन भी देखी गई, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि स्पष्ट कारण अभी भी सामने नहीं आया है।

गाजियाबाद में हुआ दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार

-जानकारी के अनुसार दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार 22 अप्रैल 2026 की सुबह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित हिंडन मोक्ष स्थल पर किया गया। उनके भाई हिमांशु सिरोही ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान परिवार और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे जबकि फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए।

-दिव्यांका सिरोही की महज 30 साल में अचानक हुई मौत ने लोगों के सामने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के मन में कई तरह की भावनाएं जन्म ले रही हैं और कई अनसुलझे सवाल भी सामने आ रहे हैं।

दिव्यांका की मौत को लेकर उठ रहे हैं ये सवाल

1. कैसे दिनभर ठीक रहने के बाद अचानक ही रात को दिव्यांका की मौत हो गई?
2. मौत के समय दिव्यांका घर पर ही थीं तो परिवार वालों को समय रहते कैसे इस बात का पता नहीं चला?
3. क्या जानबूझकर दिव्यांका को अस्पताल ले जाने में देरी की गई?
4. दिव्यांका का पोस्टमार्टम क्यों नहीं किया गया?
5. जल्दबाजी में क्यों हुआ दिव्यांका का अंतिम संस्कार?
6. दिव्यांका की मौत को लेकर पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई गई?

सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं दिव्यांका सिरोही

दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर एक बड़ा नाम थीं। उनके करीब 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स थे और वह अपनी डांस वीडियोज के जरिए लाखों दिलों पर राज करती थीं। उनकी सादगी और एनर्जी ने उन्हें कम समय में ही बड़ी पहचान दिलाई थी।

दिव्यांका सिरोही की मौत पर क्या बोले पिता?

दिव्यांका सिरोही के पिता गजेंद्र सिरोही ने बताया कि उनकी बेटी ने कोरोना काल के दौरान हरियाणवी गानों पर डांस वीडियोज बनाना शुरू किया था। धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई और वह इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। दिव्यांका की मौत को लेकर उनके पिता ने भी साफ तौर पर बयान नहीं दिया। उन्होंने बस इतना कहा कि जिसको जाना था वो चला गया।

दिव्यांका सिरोही की पढ़ाई और करियर

-19 नवंबर 1996 को जन्मी दिव्यांका सिरोही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और फिलहाल परिवार वालों के साथ गाजियाबाद में रहती थीं। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया था। इसके बाद उन्होंने सिक्किम से एमबीए और गुरुग्राम से बी.एड की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने करियर को भी मजबूती से आगे बढ़ाया।

-हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में दिव्यांका सिरोही करीब 50 गानों में नजर आ चुकी थीं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें कम उम्र में ही बड़ी पहचान दिला दी थी।

पीछे छूट गया भरा-पूरा परिवार

दिव्यांका सिरोही अपने परिवार में सबसे छोटी थीं। उनके परिवार में माता-पिता, दो बड़ी बहनें, एक बड़ा और एक छोटा भाई और दादी हैं। उनके अचानक चले जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी दिव्यांका सिरोही

दिव्यांका सिरोही भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें, उनके वीडियो और उनकी मुस्कान हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। उनकी असमय मौत ने एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+