दिव्या सेठ की बेटी मिहिका शाह का निधन, 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानें कैसे हुई मौत
Divya Seth Daughter Mihika Shah Died: टीवी एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिव्या सेठ शाह की इकलौती बेटी मिहिका शाह का निधन हो गया है। ऐसे में दिव्या सेठ पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
दिव्या सेठ की बेटी मिहिका की मौत
दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका उम्र काफी कम थी। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त 2024 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मिहिका के निधन से घर में मातम पसरा हुआ है। मिहिका की नानी एक्ट्रेस सुष्मा सेठ का भी काफी बुरा हाल है।

20 साल की मिहिका को बुखार के बाद पड़ा दौरा
आगामी 8 अगस्त 2024 को मिहिका शाह की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है जिसकी पोस्ट शेयर करने के बाद ही लोगों को इस दुखद खबर के बारे में पता चला है। जानकारी के मुताबिक, दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका लंबे समय से बीमार थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 20 साल की मिहिका को बुखार के बाद दौरा पड़ा था।
बेटी और मां के साथ शेयर की थी फोटो
वहीं मिहिका के प्रार्थना सभा की पोस्ट में दिव्या सेठ और उनके पति सिद्धार्थ ने लिखा है- बहुत दुख के साथ हम अपनी प्यारी मिहिका शाह के निधन की घोषणा करते हैं। आपको बता दें कि दिव्या ने 9 दिन पहले यानी 26 जुलाई 2024 को ही बेटी और मां के साथ एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- डीएनए ही एकमात्र वास्तविकता है। बाकी सब बहुत मेहनत का काम है। मदरशिप को धन्यवाद।
मिहिका को था फोटोग्राफी का शौक
मिहिका अपनी मां दिव्या सेठ और नानी सुषमा सेठ की तरह इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं थीं। उन्हें तो फोटोग्राफी का शौक था। उन्होंने आखिरी पोस्ट गत 5 मई 024 को किया था, जिसमें वह अपनी नानी के साथ कुछ समय बिताती नजर आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications