कर्नाटक की दिविता राय बनीं मिस डीवा यूनिवर्स 2022, हरनाज संधू ने पहनाया ताज
मिस यूनिवर्स डीवा 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली कर्नाटक की दिविता राय को हरनाज संधू ने अपने हाथों से ताज पहनाया।
मुंबई, 30 अगस्त: कर्नाटक की दिविता राय ने मिस यूनिवर्स डीवा 2022 का खिताब अपने नाम किया है। दिविता को 2021 में मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने वाली हरनाज संधू ने ताज पहनाया। हरनाज का दिविता को ताज पहनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिस डीवा इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट एक वीडियो में हरनाज दिविता को ताज पहनाने से पहले चूमती हुईं नजर आ रही हैं। फैंस को दोनों का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।
Recommended Video

हरनाज ने दिविता को प्राइज मनी से भी सम्मानित किया। मिस डीवा के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गई तस्वीर के मुताबिक, दिविता ने कल रात स्टार-स्टडेड पेजेंट में लगभग 11 लाख रुपये जीते।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मिस डीवा यूनिवर्स 2022 दिविता ने पिंक गाउन पहना हुआ है, वहीं हरनाज संधू को मैरून कलर के गाउन में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस दौरान हरनाज कौर संधू का मैरून गाउन लुख खूब वायरल हो रहा है।
लिवा मिस सुपरनेशनल 2022 का खिताब प्रज्ञा अय्यागरी ने जीता। जबकि ओजस्वी शर्मा ने लिवा मिस पॉपुलर चॉइस 2022 का खिताब अपने नाम किया है।
बताते चलें कि मिस डीवा यूनिवर्स 2022 प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियों और बीते समय में चैंपियन रहे मॉडल्स ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में लारा दत्ता, मेहर कैस्टेलिनो, संगीता बिजलानी और तनुश्री दत्ता भी नजर आईं।
इस दौरान सबकी निगाहें हरनाज संधू पर टिकी हुईं थीं। बीते कुछ समय से हरनाज को उनके वेट गेनिंग के चलते ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। लोगों ने बॉडी शेमिंग को लेकर हरनाज को काफी भला बुरा भी कहा था। हालांकि, हरनाज ने बाद में बताया कि उन्हें कुछ हेल्थ इश्यू हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications