दिशा पाटनी के पिता के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, सरकारी नौकरी का झांसा देकर कर दिया ऐसा काम
Disha Patani Father Jagdish Patani Cheated: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म कंगुवा के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने इस फिल्म से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। फिलहाल एक्ट्रेस के पिता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दिशा पटानी के पिता के साथ हुई ठगी
खबर है कि दिशा पटानी के पिता जगदीश सिंह पाटानी के साथ एक बड़ा फ्रॉड हो गया है। एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पटानी से 5 लोगों के एक ग्रुप ने एक सरकारी आयोग में उच्च रैंकिंग पद दिलाने का वादा किया था। इसी सिलसिले में उन्होंने एक्ट्रेस के पिता से 25 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश सिंह पटानी से धोखाधड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश सिंह पटानी से धोखाधड़ी के मामले में 15 नवंबर को बरेली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जगदीश पटानी ने अपनी शिकायत में बताया है कि शिवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश नाम के 2 लोगों से मिलवाया था।
आरोपियों ने ठग लिए 25 लाख रुपए
जगदीश पटानी ने बताया है कि इन दोनों ने दावा किया था कि उनके मजबूत राजनीतिक रिश्ते हैं और वह उन्हें सरकारी आयोग में चेयरमैन, वाइस अध्यक्ष या कोई और मजबूत पद दिलाएंगे। इसी वादे के साथ आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपए लिए थे।
सरकारी आयोग में उच्च रैंकिंग पद दिलाने का वादा
दिशा पटानी के पिता ने आरोपियों को 5 लाख रुपए कैश और 20 लाख रुपए तीन अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात कही है। उन्होंने बताया है कि तीन महीने तक काम न होने पर उन दोनों लोगों ने पैसे वापस करने का वादा भी किया था। जब 3 महीने तक जब जगदीश पटानी को कोई काम नहीं मिला तो उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। ऐसे में उन दोनों आरोपियों ने जगदीश पटानी को धमकाना शुरू कर दिया था।
बरेली पुलिस मामाले की जांच में जुटी
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बरेली पुलिस स्टेशन प्रभारी डीके शर्मा ने इस मामले में कहा है- शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देना और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की कोशिश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications