पुष्पा-2 में नजर नहीं आएंगी समांथा, साउथ नहीं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कर दिया रिप्लेस

मुंबई, 22 मार्च: बीते साल रिलीज हुई पुष्पा ब्लॉकबस्टर रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के काम को तो तारीफ मिली ही है, समांथा रूथ प्रभु साउथ ने भी इसमें अपने आयटम नंबर से काफी शोहरत हासिल की है। समांथा का पुष्पा में किया गया आइटम सॉन्ग ऊअंतावा जबरदस्त हिट हुआ है। माना जा रहा था कि पुष्पा के दूसरे भाग में भी समांथा आयटम नंबर करती नजर आएंगी लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।

दिशा होंगी समांथा की जगह

दिशा होंगी समांथा की जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा-2 में सामंथा की जगह बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी लेने जा रही हैं। बताया गया है कि पुष्पा 2 में यह बदलाव लाने का फैसला डायरेक्टर सुकुमार ने किया है। उन्होंने फैसला लिया है कि फिल्म के दूसरे भाग में भी एक आयटम सॉन्ग होगा लेकिन इस बार उसमें समांथा नहीं बल्कि दिशा होंगी।

पहले पार्ट में भी था दिशा के पास ऑफर

पहले पार्ट में भी था दिशा के पास ऑफर

कई फिल्मों में काम कर चुकीं दिशा के पास पुष्पा के निर्माता पुष्पा के आयटम नंबर ओ अंतावा के लिए भी आए थे। दिशा ने पुष्पा के आइटम सॉन्ग ओ अंतावा को करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद समांथा ने ये गाना किया जो जबरदस्त हिट रहा। समांथा ने इस गाने के लिए करीब 5 करोड़ चार्ज किए थे। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में दिशा डांस करती दिखेंगी।

पुष्पा-2 का दर्शकों को है इंतजार

पुष्पा-2 का दर्शकों को है इंतजार

बीते साल पुष्पा कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म को ना सिर्फ दक्षिण भारत बल्कि पूरे देश और दुनिया में भी पसंद किया गया। फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान निर्माता काफी पहले ही कर चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन और समांथा के स्टारडम में भी इजाफा हुआ है। समांथा ने तो हाल ही में एक बातचीत में ये कहा भी कि ऊ अंतावा इतना हिट हो गया है कि लोग उनके इसी गाने से पहचानने लगे हैं।

Recommended Video

    Rani Mukerji Birthday: 44 साल की हुईं रानी मुखर्जी, जानें उनके दिलचस्प किस्सें | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+