दिशा पाटनी ने जिम से शेयर किया वीडियो, इंटरनेट पर लगाई आग, जो देख रहा वही हैरान
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दिशा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके वर्कआउट वीडियो और बिकिनी फोटोज अक्सर ही वायरल होते हैं। एक बार फिर उन्होंने जिम से अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि फिल्मी सितारे भी इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

दिशा ने शेयर किया है वीडियो
दिशा पाटनी ने इंस्टा और ट्विटर पर अपना ये वीडियो साझा किया है। करीब 17 सेकेंड के इस वीडियो में दिशा बैक एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। वो पीले रंग की शॉर्ट्स और स्ट्रैपी बैकलेस फिटनेस गियर पहने हुए एक्सरसाइज कर रही हैं। उनकी फिटनेस ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ की है।

फिटनेस फ्रीक हैं दिशा
दिशा में फिटनेस को लेकर काफी दीवानगी है। ये कोई पहली बार नहीं है जब अपने वर्कआउट सेशन के वीडियो से उन्होंने लोगों को प्रभावित किया है। दिशा ने कुछ दिन पहले अपने वर्कआउट सेशन के दौरान 80 किलो रैक पुलिंग करते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया था। जिसमें दिशा जिम में 80 किलो कार रैंक पुल करते नजर आ रही थीं। उनका ये वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फॉलोवर्स के साथ जुड़ती भी हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर आस्क मी एनीथिग सेश किया था, जिसमें वो उन्होंने फैंस के सवालों के काफी मजेदार जवाब दिए थे। बता दें कि दिशा जल्दी ही मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स और योद्धा में नजर आएंगी। विलेन रिटर्न्स में उनके साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications