Disha Patani ने काशी में शॉल के साथ क्रॉप टॉप पहनकर की आरती, यूजर्स बोले- 'इसकी भी क्या जरूरत थी?'
दिशा पाटनी बार-बार अपनी लुक्स की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। इस बार एक्ट्रेस वाराणसी में रहने के दौरान अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं।

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने बोल्ड लुक्स की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस एक बार फिर से अपने कपड़ों और लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार दिशा अपने बोल्ड लुक नहीं बल्कि मंदिर में शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल हो रही हैं। दिशा पाटनी का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
काशी में दिशा पाटनी ने पहना क्रॉप टॉप
बता दें कि, दिशा पाटनी इन दिनों 'शिव की नगरी' बनारस में हैं। जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान वह वह मंदिर और गंगा आरती में शामिल हुईं। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान दिशा पाटनी क्रॉप टाप में नजर आईं। जिसे उन्होंने अपनी शॉल से कवर किया हुआ था। साथ ही उन्होंने टॉप के नीचे जीन्स पहनी थी।
ड्रेस को लेकर हुुईं बुरी तरह ट्रोल
बता दें कि, इस क्रॉप टाप के आउटफिट में ही दिशा पाटनी ने गंगा आरती की। हाथों में आरती की थाली लिए एक्ट्रेस गंगा मां की भक्ति में लीन नजर आईं। हालांकि फैंस को दिशा का मंदिर में और गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना कुछ खास पसंद नहीं आया है और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Disha Patani Doing Ganga Arti in Varanasi 🙏❤@DishPatani #DishaPatani #Varanasi pic.twitter.com/i5N493Wh7B
— Disha Patani Fan Club ❤️ (@satyam20157) April 19, 2023
वायरल हो रहा वीडियो
दिशा पाटनी का यह वीडियो एक फैन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिस पर फैंस तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'पू बनी पार्वती'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि यह बुरा है, लेकिन मैं उम्मीद कर रहा था कि वह कुछ ऐसा पहनेगी जो उसे वहां नहीं पहनना चाहिए'। एक ने लिखा, 'क्या उनके पीआर की तरफ से डैमेज कंट्रोल किया जा रहा है'। वहीं कुछ फैंस उन्हें पूरे कपड़ों में देखकर काफी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications