Kashmir files 2 बना रहे हैं विवेक अग्निहोत्री? बोले- वादा है निराश नहीं करूंगा

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ‘कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ लेकर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

मुंबई, 6 जून: विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। कश्मीरी पंडितों के दर्द और तकलीफों पर बनी इस फिल्म को कई दर्शकों ने पसंद किया। इसी के चलते बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तूफानी कमाई की थी। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी इस फिल्म के बाद से हर तरफ छाए हुए हैं। इस बीच विवेक ने बताया है कि वे जल्द ही फिल्म 'कश्मीर फाइल्स 2' भी लेकर आ रहे हैं।

Vivek Agnihotri

कब आ रही है 'कश्मीर फाइल्स 2'?
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बहुत से आतंकी संगठन, पाकिस्तानी, कांग्रेस, AAP और अर्बन नक्सल मुझसे कश्मीर फाइल्स 2 बनाने के बारे में पूछ रहे हैं। मैं वादा करता हूं, आपको निराश नहीं करूंगा। पार्ट 2 का नाम द दिल्ली फाइल्स है। अपनी इम्युनिटी बढ़ाना शुरू कर दो। ये फिल्म 2024 में आने वाली है।

Recommended Video

    The Kashmir Files पर Singapore में Ban, Vivek Agnihotri-Shashi Tharoor में छिड़ी बहस |वनइंडिया हिंदी

    नई फिल्म के लिए उत्साहित हैं दर्शक
    अपनी नई फिल्म को लेकर विवेक ने कुछ समय पहले बात की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म द दिल्ली फाइल्स, 1984 के ब्लैक चैप्टर पर आधारित होगी। इस फिल्म में तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ दिखाया जाएगा। विवेक ने आगे कहा कि भारत के इतिहास में साल 1984 एक काले अध्याय की तरह है। पंजाब में जिस तरह आतंकवाद की स्थिति को हैंडल किया गया था, वो अमानवीय थी।

    'कश्मीर फाइल्स' ने बनाया रिकॉर्ड
    बताते चलें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म के कलेक्शन की शुरुआत बेशक धीमी थी लेकिन कुछ ही दिनों में फिल्म की कमाई आसमान छूने लगी। फिल्म ने 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अलग ही रिकॉर्ड बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+