Hera Pheri 3: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' पर की बात, बोले- 'ये बहुत चैलेंज'
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार अपनी कई फिल्मों की फ्रैंचाइज लेकर आ रहे हैं। जिसमें हाउसफुल से लेकर हेरा फेरी तक का नाम शामिल हैं। इन सभी में दर्शकों को उनकी 'हेरा फेरी 3'का बहुत बेसब्री से इंतजार है। इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल भी होंगे। अब हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म हेरा फेरी पर अपडेट दिया है।
ETV Bharat को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने हेरा फेरी पर बात की है। इसमें उन्होंने बताया, हेरा फेरी चलेगी मुझे पूरा विश्वास था। हां, वो क्लासिक कल्ट बन पाएगी इसकी उम्मीद नहीं की थी। एक्टर्स ने अच्छा परफॉर्म किया था और कॉमेडी भी फिल्म में ठीक ठाक थी। अक्षय, सुनील और परेश ऐसी कॉमेडी करेंगे, ये दर्शकों ने सोचा भी नहीं था।

प्रियदर्शन ने आगे कहा, उस समय ये तीनों ही एक्टर्स अलग जॉनर की फिल्में कर रहे थे। लेकिन इस फिल्म को देखकर हैरान रह गए। हेरा फेरी तीनों के करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म भी है। 'हेरा फेरी 3' से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं, इसलिए इसे बनाना बहुत चैलेंजिंग भी है। दर्शक फिर से परेश, अक्षय और सुनील को देखना चाहते हैं। लोगों को डराना और रुलाना बहुत आसान हैं, लेकिन उन्हें हंसाना बेहद मुश्किल है। अगर आप बिना किसी डबल मीनिंग डायलॉग के ये करते हैं तो बहुत मुश्किल है। शुद्ध कॉमेडी ही करनी पड़ती है।
फिलहाल अक्षय और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 'हेरा फेरी 3' के पहले रिलीज होगी। इसके सेट से लगातार फोटोज भी सामने आते रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में अल्लू अर्जुन का भी कैमियो होगा। हालांकि पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल जैसे कलाकार होंगे। इस फिल्म से फुरसत होने के बाद ही 'हेरा फेरी 3' में जुटेंगे। अब देखना है कि इसकी शूटिंग कब शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications