दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम को गिफ्ट किया आईफोन 15 प्रो, पति ने दिया ऐसा रिएक्शन
Dipika Kakar Gift to Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम कुछ दिनों पहले ही बेटे रुहान के पैरेंट्स बने हैं। फिलहाल दोनों जमकर अपना पैरेंटहुड इन्जॉय कर रहे हैं। दोनों इस समय अपने बेटे को पूरा समय दे रहे हैं और उसकी अच्छे से परवरिश कर रहे हैं। कपल ने हाल ही में अपने बेटे रुहान का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील किया है। वहीं दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम यूट्यूब पर अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें वह अपने पति शोएब इब्राहिम को एक सरप्राइज गिफ्ट देती नजर आ रही हैं।
दीपिका ने पति शोएब को दिया सरप्राइज
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम को आईफोन 15 प्रो गिफ्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका की तरफ से मिले इस सरप्राइज गिफ्ट को देखकर शोएब काफी खुश हुए। हालांकि आईफोन 15 प्रो को अपने हाथों में पाकर वह काफी हैरान भी हो गए थे। दरअसल शोएब को बिल्कुल भी आईडिया नहीं था कि दीपिका उन्हें आईफोन 15 प्रो फोन गिफ्ट कर सकती हैं।

शोएब इब्राहिम को मिला आईफोन 15 प्रो
यूट्यूब व्लॉग में देखा जा सकता है कि दीपिका और शोएब दोनों साथ मिलकर फोन की अनबॉक्सिंग करते हैं। आपको बता दें कि जब भी नया आईफोन लॉन्च होता है, तो उस समय दीपिका अपने पति शोएब के फोन को अपग्रेड करती हैं और इस बार भी आईफोन 15 लॉन्च होते ही दीपिका ने अपने पति को नया फोन गिफ्ट कर दिया है। वहीं दीपिका के शोएब को फोन गिफ्ट करने के बाद एक्ट्रेस की ननद सबा इब्राहिम भी अपने पति सनी को आईफोन गिफ्ट करती हैं। सबा ने भी अपने व्लॉग में इसके बारे में बताया है।











Click it and Unblock the Notifications