ट्यूमर के इलाज के बाद ऐसी हो गई है दीपिका कक्कड़ की हालत, लिवर कैंसर ने ऐसे बिगाड़ दी जिंदगी

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जून 2025 में लिवर से कैंसरग्रस्त ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम डेढ़ साल तक नियमित इलाज जारी रखने की सलाह दी थी, क्योंकि ट्यूमर के दोबारा होने की संभावना अधिक है।

दीपिका कक्कड़ ने टारगेटेड थेरेपी शुरू की है
वहीं दीपिका कक्कड़ के पति, एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि डॉक्टरों ने इलाज को लंबा खींचने की सिफारिश इसलिए की है ताकि बीमारी फिर से न लौटे। आपको बता दें कि जुलाई 2025 से दीपिका ने टारगेटेड थेरेपी शुरू की है।

Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़ ने कहा- मेरे बाल गिर रहे हैं

पहले महीने का कोर्स पूरा करने के बाद दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया था कि उन्हें बालों के झड़ने, शरीर पर चकत्ते और अन्य साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब अपने नए व्लॉग में दीपिका ने कहा है- टारगेटेड थेरेपी की दवा लेते हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है, इसलिए अब फॉलो-अप के लिए डॉक्टर से मिलना जरूरी था।

'स्कैन और ट्यूमर मार्कर टेस्ट होगा'

दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा है- हमने ब्लड टेस्ट और ईसीजी करवाया है। हर बार डॉक्टर के पास जाने से पहले मुझे थोड़ी घबराहट होती है। अगले महीने जब मेरा स्कैन और ट्यूमर मार्कर टेस्ट होगा, तब शायद ये बेचैनी और बढ़ जाए।

दवा के साइड इफेक्ट्स ने बिगाड़ा एक्ट्रेस का हाल

-फॉलो-अप के बाद दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर से अपनी परेशानियों के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा- नाक और गले की दिक्कत, अल्सर और हथेली पर चकत्ते, ये सब मेरी दवा के साइड इफेक्ट्स हैं। अगर सूजन ज्यादा हो, तो इन्हें कम करने के लिए मुझे अलग दवाएं दी गई हैं।

-दीपिका ने कहा- इस इलाज के दौरान मेरे बाल भी झड़ने लगे हैं। ये समस्या सिर्फ 10 फीसदी लोगों में होती है और मैं उनमें से एक हूं। लेकिन मुझे शिकायत करने की कोई वजह नहीं है, क्योंकि मेरे लिए दवा जारी रखना ज्यादा जरूरी है।

-दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा- मैं दुआ करती हूं कि ये दवा अपना असर दिखाए और आगे कोई समस्या न आए। शुक्र है कि मेरी ब्लड रिपोर्ट और ईसीजी सामान्य हैं। मेरा शरीर दवा को अच्छी तरह स्वीकार कर रहा है, बस कुछ हल्के साइड इफेक्ट्स हैं। अगले महीने मेरी सर्जरी को तीन महीने पूरे हो जाएंगे और मेरा पहला स्कैन होगा। उम्मीद है सब ठीक रहेगा, मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+