49 की उम्र में दुल्हा बनेंगे Dino Morea? एक्टर ने रिलेशनशिप का किया खुलासा, बताया कौन है मिस्ट्री गर्ल

डिनो मोरिया का प्यार पर विचार
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में डिनो मोरिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। एक्टर ने कहा, "प्यार बहुत अच्छी चीज़ है। मुझे लगता है कि हर किसी को प्यार में होना चाहिए। इस दुनिया में हम प्यार बांटने के लिए आए हैं। अपने परिवार, दोस्तों, जीवनसाथी, यहां तक कि अपने पालतू जानवरों से भी प्यार करना चाहिए। जितना प्यार दोगे, उतना ही प्यार वापस मिलेगा। हर किसी को प्यार चाहिए, यहां तक कि दुखी लोग भी चाहते हैं कि कोई उन्हें प्यार करे या गले लगाए।"
डिनो मोरिया से जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हो सकता है, हां।" हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया। इसके अलावा एक्टर ने अपनी शादी को लेकर भी विचार साझा किए।
शादी को लेकर डिनो की सोच
शादी को लेकर डिनो ने कहा, "मेरे हिसाब से शादी सिर्फ एक मोहर होती है, एक कॉन्ट्रैक्ट की तरह, जिसमें दो लोग अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का वादा करते हैं। असल बात यह है कि आप एक-दूसरे के साथ रहें, साथ में बूढ़े हों, लेकिन एक-दूसरे को अपनी अलग पहचान और स्पेस भी दें।"
एक्टर ने आगे कहा, "अब मेरा मानना है कि शादी सिर्फ एक सामाजिक धारणा है। इसमें बस कागज़ पर साइन करना होता है कि आप दोनों पूरी जिंदगी साथ रहेंगे। अगर किसी वजह से रिश्ता नहीं निभ पाता, तो उसे खत्म करने का भी विकल्प होता है। इसमें भी एक दिक्कत है।"
डिनो ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मुझे अपने पार्टनर के साथ पूरी जिंदगी बिताने का ख्याल अच्छा लगता है। अगर शादी करनी होगी, तो जरूर करूंगा, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं जिससे भी प्यार करूं, उसके साथ खुश रहूं।"
डिनो मोरिया की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो डिनो जल्द ही 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, रणजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और कई अन्य सितारे भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications