Dino Morea के मुंबई के कई ठिकानों पर ED की छोपेमारी, मीठी नदी घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट
Mithi River Scam: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। खबर है कि मीठी नदी विवाद मामले में ईडी ने डिनो मोरिया के मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है।
महाराष्ट्र और केरल में ईडी ने की छापेमारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने आज यानी 6 जून 2025 (शुक्रवार) को मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी की है। इस घोटाले में बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।

डिनो मोरिया के ठिकानों पर हुई रेड
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने मुंबई और कोच्चि में स्थित 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। आपको बता दें कि ये जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। खबर है कि दोनों भाइयों को समन भी भेजा गया है।
डिनो मोरिया और भाई सेंटिनो का नाम क्यों आया सामने?
आपको बता दें कि मुंबई में बाढ़ और जलजमाव की हालत के पीछे मीठी नदी की सफाई में हुए घोटाले को जिम्मेदार माना जाता है। वहीं इस मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। इस मामले में एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तलब भी किया था।
#WATCH | Mumbai: Enforcement Directorate conducts raids at the residence of Bollywood actor Dino Morea, besides 15 other places across Mumbai and Kochi, in the alleged Rs 65 crore Mithi River desilting case. pic.twitter.com/quzVoZwLWx
— ANI (@ANI) June 6, 2025
क्या है मीठी नदी घोटाला?
ये पूरा विवाद मुंबई नगर निगम द्वारा मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाली स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीदारी से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि ये मशीनें कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर ली गई थीं, जिसकी वजह से भारी वित्तीय अनियमितता हुई थी।
डिनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो से क्यों हुई थी पूछताछ?
-आपको बता दें कि ये मामला 20 साल पुराना है। 20 साल से मीठी नदी की गाद निकालने की परियोजना में कथित राशि की हेराफेरी की जांच की जा रही है। इस मामले में बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो मोरिया का नाम जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिनो मोरिया को उनके कॉल रिकॉर्ड्स के कारण इस मामले से जोड़ा जा रहा है।
-आरोप है कि डिनो मोरिया और और उनके भाई सेंटिनो, इस घोटाले के मुख्य आरोपी के संपर्क में थे। ऐसे में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों भाइयों से गत 26 मई 2025 को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। लेकिन जांच एजेंसी के मुताबिक, ये पूछताछ काफी नहीं थी। इसके बाद दोनों भाइयों से गत 28 मई 2025 को एक बार फिर पूछताछ की गई थी। आपको बता दें कि इस मामले में बीएमसी की टीम से भी कई तरह के सवाल किए गए हैं।
कौन है इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड?
-जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) मीठी नदी घोटाले की बारीकी से जांच कर रही है। इसी मामले में आज मुंबई औक कोच्चि के करीब 15 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।
-वहीं इसी महीने की शुरुआत में पुलिस ने 5 निजी ठेकेदारों और बीएमसी के 3 अधिकारियों समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में केतन कदम को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई सेंटिनो मोरिया लगातार केतन कदम के संपर्क में थे।
65 करोड़ रुपये का हुआ है घोटाला
आपको बता दें कि मीठी नदी घोटाले के मास्टरमाइंड केतन कदम पर आरोप है कि उन्होंने मीठी नदी की सफाई के नाम पर करीब 65 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। बीएमसी ने मीठी नदी की सफाई के लिए स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों का इस्तेमाल किया था। आरोप है कि बीएमसी के अधिकारी, केरल की एक कंपनी, और ठेकेदार केतन कदम और जय जोशी ने मिलकर टेंडर की प्रक्रिया से खूब फायदा कमाया है।












Click it and Unblock the Notifications