पहले तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ को नोटिस थमाया, अब सिंगर ने भरे दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट में जवाब दिया

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने टूर की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके टूर का नाम Dil-Lumanati है। ये टूर भारत के अलग अलग शहरों में पहुंच रहा है। बीती 15 नवंबर को ये टूर हैदराबाद पहुंचा। इससे पहले तेलंगाना सरकार ने उन्हें एक नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने उन गानों को परफॉर्म करने के लिए मना किया था, जिसमें शराब और ड्रग्स की बात हो।

तेलंगाना सरकार को अब दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में जवाब दिया है। दरअसल, इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए सरकार को जवाब दिया है। इस वीडियो में दिलजीत कहते हैं, जब कोई दूसरे देश का आर्टिस्ट हमारे देश में परफॉर्म करने आते हैं तो उन्हें सब करने की आजादी होती है। लेकिन अपने ही देश के आर्टिस्ट के गाना गाने से लोगों को दिक्कत हो जाती है।

Diljit Dosanjh responds to Telangana government on Dil Luminati tour song controversy

गाने के शब्द बदले
इस वीडियो में वो अपने कॉन्सर्ट की टिकट विवाद पर भी कहते हैं। उन्होंने कहा, कई लोगों को डाइजेस्ट नहीं हो रहा कि इतने बड़े शोज़ हो कैसे रहे हैं। 2 मिनट के अंदर ही मेरे कॉन्सर्ट की टिकट बिक गईं। इसमें भी कुछ लोगों को तकलीफ हुई। सालों से मैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत कर रहा हूं। ये फेम एक दिन में नहीं कमाई है। बता दें, जैसे ही दिलजीत को तेलंगाना सरकार से नोटिस मिला उन्होंने अपने गानों से दारू और शराब शब्दों को हटा दिए हैं। दिल लुमिनाटी टूर में एक गाना है 'तैनु तेरी दारू पसंद' इसको अब उन्होंने 'तैनु तेरी कोक पसंद' कर दिया है। ये भी वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है।

ये भी पढ़ें- क्या पस्त हो गई गोधरा कांड की कहानी? दूसरे दिन फिल्म ने किया कुल इतना कलेक्शन

29 दिसंबर को है आखिरी शो
दिलजीत का दिल लुमिनाटी टूर पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। इसका फाइनल शो 29 दिसंबर को गुवाहाटी में होगा। इसके बाद ये टूर यहीं खत्म हो जाएगा। दिलजीत का ये टूर महंगी टिकटों की वजह से भी खूब चर्चा में रहा है। इसके अलावा दिल्ली में हुए शो के बाद की गंदगी की भी वजह से वो चर्चा में रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+