The Sabarmati Report BO Day 2: क्या पस्त हो गई गोधरा कांड की कहानी? दूसरे दिन फिल्म ने किया कुल इतना कलेक्शन

The Sabarmati Report BO Day 2: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म रिलीज होने के बाद पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं हो पाया लेकिन दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी है।

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फैंस में बज बना हुआ था। सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 1.5 करोड़ रुपए थी जो कि काफी कम थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। फिल्म ने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपए की कमाई की और इस हिसाब से दो दिनों में कुल 3.25 करोड़ रुपए की कमाई हो गई।

the sabarmati report

उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि बड़े बजट की फिल्म को विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट कांटे की टक्कर दे पाती है या नहीं है। मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी।

बता दें कि, फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की कहानी साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर बनी है। उस वक्त ट्रेन में आग लग गई थी जिसमें 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। फिल्म में दिखाया है इस घटना के वक्त मीडिया ने क्या अहम कदम उठाए थे और किस तरह पूरी घटना को दिखाया गया था।

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई है। धीरज सरना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आने वाले दिनों में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये देखना होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Vikrant Massey पत्नी के पैर छूने पर हुए थे ट्रोल, अब एक्टर ने की ट्रोलर्स बोलती बंद, कहा-'वह लक्ष्मी है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+