Diljit Dosanjh पर फैन ने जोर से फेंका फोन, फिर सिंगर ने आगे जो किया, वायरल हो रहा रिएक्शन

Diljit Dosanjh Paris Concert: हाल ही में पेरिस में एक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में पेरिस में सिंगर का कॉन्सर्ट था जो कि हर बार की तरह पूरा हाउसफुल रहा। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने सिंगर पर मोबाइल फोन फेंक दिया। जिसे देख सिंगर के तमाम फैंस हैरान रह गए। इस मौके पर दिलजीत ने गुस्सा करने की बजाय बहुत शांति से परिस्थिति को संभाला जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

Diljit Dosanjh

यह घटना उस समय हुई जब दोसांझ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और अपने दर्शकों से बातचीत कर रहे थे। वायरल वीडियो में दिलजीत परफॉर्म करते वक्त फोन से टकराते नजर आ रहे हैं। वह परेशान होने के बजाय मुस्कुराते हुए फोन उठाते हैं और कहते हैं, "अपने फोन का ख्याल रखना पाजी (भाई)। कृपया इस क्षण को बर्बाद न करें। मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन तुम इस पर अपना फोन क्यों तोड़ रहे हो?"

सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, "दिलजीत दोसांझ का अपने प्रशंसकों से निपटने का एक अनोखा तरीका है। इसे ही सच्चा कलाकार होना कहते हैं।" एक ने लिखा, 'द लीजेंड ऑफ द डे।' अन्य यूजर ने लिखा, 'सिंगर की असली पहचान यही है। बहुत बढि़या।' कई लोगों ने उनके आत्म-नियंत्रण की प्रशंसा की।

पंजाबी और हिंदी फिल्म उद्योग के साथ-साथ अपने संगीत करियर में अपने योगदान के लिए जाने जाने वाले दिलजीत दोसांझ को आज भी व्यापक लोकप्रियता हासिल है। सिंगर के आने वाले दिनों में पेरिस के बाद भारत में कई सारे कॉन्सर्ट्स होने हैं जिसकी टिकटें भी बिक चुकी है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक दिलजीत अपनी सिंगिग से एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh को फैन ने भेजा लीगल नोटिस, टिकटों को लेकर हुई धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+