Diljit Dosanjh को फैन ने भेजा लीगल नोटिस, टिकटों को लेकर हुई धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला
Diljit Dosanjh: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उन पर अपने आगामी भारत दौरे के लिए टिकट की कीमतों में फेरबदल करने का आरोप लगाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
बता दें कि, दिलजीत दोसांझ के भारत के 10 शहरों में कॉन्सर्ट्स हैं। वहीं 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम उनका शो होने वाला है। जिसकी टिकट पहले ही बिक चुकी हैं। ऐसे में टिकट की कीमतों को लेकर हुए फेरबदल को लेकर सिंगर फिर से सुर्खियों में आ गए।

दरअसल, दिलजीत दोसांझ की फैन ने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि दोनों कंपनियों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैन दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए काफी एक्साइटेड थी। हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। निराश होकर उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए दिलजीत को नोटिस भेज दिया।
फैन ने नोटिस में कहा है कि जो कॉन्सर्ट्स के ऑर्गेनाइजर हैं उन्होंने 12 सितंबर की रात 1 बजे शो की टिकट बिक्री के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी। लेकिन शो के लिए पास एक मिनट पहले 12.59 बजे लाइव कर दिए थे। ऐसे में कई फैंस ने फटाफट टिकट खरीद लिए थे। ऐसे में उसके पैसे कटने के बावजूद भी कॉन्सर्ट का टिकट नहीं मिला।
दिलजीत की टीम ने अभी तक इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विवाद के सामने आने के बाद प्रशंसक उनकी बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह कानूनी लड़ाई ऐसे समय में हुई है जब दिलजीत अपने भारत दौरे की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरे का देश भर के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है, जो उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, यह विवाद कार्यक्रमों से जुड़े उत्साह को फीका कर सकता है।
दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने भी लोगों को धोखाधड़ी से बचने के लिए आगाह किया है। इस मामले के बावजूद दिलजीत की लोकप्रियता मजबूत बनी हुई है, प्रशंसकों ने ऑनलाइन उनका अटूट समर्थन किया है। फैंस फिलहाल सिंगर के कॉन्सर्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट की टिकट्स की कीमत उड़ा देंगी आपके होश, मिनटों में हुए सोल्ड आउट












Click it and Unblock the Notifications