क्या Diljit Dosanjh ने छुपाकर रखी शादी? बच्चे के साथ विदेश में रहती हैं सिंगर की पत्नी, हुआ बड़ा खुलासा

Diljit Dosanjh Wife: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। वह अक्सर कॉन्सर्ट्स में अपनी लाइव परफॉर्मेंस गर्दा उड़ाते हैं। ना सिर्फ पंजाबी फिल्में बल्कि हिंदी सिनेमा में भी साथ काम किया है। लेकिन इस बीच अब दिलजीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए।

खबर है कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। इतना ही नहीं कियारा आडवाणी ने अपने पुराने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि दिलजीत की पत्नी हैं और वह एक बेटे के पिता भी हैं। हालांकि सिंगर ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।

Diljit Dosanjh

दरअसल, 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने एकसाथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कियारा ने कहा था कि उन्हें छोड़कर फिल्म की कास्ट में सभी शादीशुदा हैं और सबके बच्चे भी हैं। इससे ये साफ हो गया कि दिलजीत भी शादीशुदा हैं।

बता दें कि, दिलजीत ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में दावा दिया था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। सिंगर का कहना था कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से परिवार को किसी वजह से ट्रोल किया जाए। जानकारी के मुताबिक, दिलजीत की पत्नी और बेटा भारत में नहीं बल्कि यूएस में रहते हैं। हालांकि वह कभी अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर नहीं करते जिसकी वजह से कुछ फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं। बताया जाता है कि दिलजीत की पत्नी का नाम संदीप कौर है।

बता दें कि दिलजीत दोसांझ मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। वह ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में कई कॉन्सर्ट्स करते हैं। जिससे उनकी करोडो़ं की कमाई हो जाती है। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में सिंगर ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी। जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके अलावा वो करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन संग 'क्रू' में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+