Diljit Dosanjh ने क्या सच में रचा ली गुपचुप शादी? निशा बानो ने बता दी सच्चाई, कहा- 'मैं पत्नी हूं लेकिन...'
Diljit Dosanjh Wife: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना ली है। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी शादी की तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब चर्चा हो रही है कि फोटो में नजर आ रही महिला सिंगर की पत्नी है। लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ चुकी है।
दिलजीत दोसांझ की वायरल तस्वीर में जो महिला नजर आ रही हैं उनकी नाम निशा बानो है। जानकारी के मुताबिक, वह एक पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हैं। दावा किया जा रहा है कि ये सिंगर की पत्नी हैं और विदेश में बच्चे के साथ रहती हैं। लेकिन अब निशा बानो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तस्वीर की सच्चाई बताई है।

निशा ने दिलजीत संग वायरल शादी की तस्वीर शेयर कर लिखा, हाहाहा, कोई इस फोटो के बारे में मुझसे तो पूछे, लेकिन नहीं, उन लोगों ने तो मुझे किसी और की बीवी बता दिया है। अब ये फोटो वायरल हो रही है और मुझे कई लोग अपनी पोस्ट में टैग भी कर रहे हैं। लेकिन पंजाबियों को तो पता है कि मैं पत्नी हूं समीर माही की। लेकिन उन बॉलीवुड वालों को ये बात कौन समझाए। निशा ने अपने इस पोस्ट में पति समीर माही को भी टैग किया है।अब सोशल मीडिया पर लगातार उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।
दरअसल, कियारा आडवाणी ने साल 2019 में फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान दिलजीत दोसांझ की शादी का हिंट दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे छोड़ कर पूरी स्टारकास्ट शादीशुदा है। जिसमें दिलजीत भी शामिल हैं। हालांकि अब निशा के पोस्ट के बाद ये साफ हो गया कि सिंगर उनके पति नहीं हैं। लेकिन अब फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दिलजीत दोसांझ क्या रियल में सिंगल हैं। हालांकि इस पर उनकी तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications