आलीशान अपार्टमेंट में बदला दिलीप कुमार का पाली हिल बंगला, इतने करोड़ में बिका कॉम्प्लेक्स
Dilip Kumar: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। फिलहाल दिलीप कुमार के पुराने बंगले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार के बांद्रा स्थित बंगले में बने ट्रिपलेक्स को 172 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट को 172 करोड़ में बेचा गया
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का पाली हिल बंगला, जिसे ध्वस्त कर एक शानदार आवासीय परिसर में बदलने की तैयारी थी, अब एक समुद्र-सामने वाले ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट में 172 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

दी गई 9.30 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी
आपको बता दें कि दिलीप कुमार का ये बंगला 9,527.21 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसे ब्लैकरॉक ने बेचा है, जबकि एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने इसे खरीदा है। रियल एस्टेट पोर्टल के अनुसार, ये ट्रिपलेक्स तीन मंजिलों - 9वीं, 10वीं और 11वीं में फैला हुआ है। प्रति वर्ग फीट की दर करीब 1.62 लाख रुपये है। अपार्टमेंट के पंजीकरण के लिए चुकाई गई स्टांप ड्यूटी 9.30 करोड़ रुपये है।
दिलीप कुमार की विरासत का प्रदर्शन
पिछले साल ही दिलीप कुमार के परिवार ने रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप के साथ पाली हिल प्लॉट पर एक आलीशान आवासीय परियोजना बनाने के लिए समझौता किया था, जो पहले एक्टर का आलीशान बंगला था। आवासीय परियोजना के अलावा, उस प्लॉट पर दिलीप कुमार के निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ पर समर्पित एक संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा। दिलीप कुमार की विरासत को प्रदर्शित करने वाला ये संग्रहालय टावर के बेसमेंट में बनने वाला था जिसमें पहुंचने के लिए अलग से एंट्री होगी।
दिलीप कुमार का संग्रहालय
'द लीजेंड' नाम का ये पुनर्विकास प्रोजेक्ट अशर ग्रुप द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें 4 और 5 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट हैं। इसमें दिलीप कुमार को समर्पित 2000 वर्ग फीट का संग्रहालय भी होगा। जानकारी के अनुसार साल 2016 में दिलीप कुमार ने अशर ग्रुप के साथ एक समझौता किया था, जिसने इस लग्जरी प्रोजेक्ट का रास्ता साफ किया था।
बंगले को लेकर था कानूनी विवाद
वहीं साल 2023 में डेवलपर ने घोषणा की थी कि वह इस बिल्डिंग में 15 लग्जरी अपार्टमेंट का निर्माण करेंगे। घोषणा की गई थी कि ये परियोजना 2027 तक पूरी हो जाएगी। दिलीप कुमार के पाली हिल बंगले को लेकर कुछ कानूनी विवाद हुए थे। दरअसल, परिवार ने एक रियल एस्टेट फर्म पर कानूनी दस्तावेजों में जालसाजी करने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उन्होंने संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से ऐसा किया था।












Click it and Unblock the Notifications