Digvijay Rathee-Rajat Dalal के बीच हुई जमकर मारपीट, वीडियो में दिखा ऐसा बवाल, जानें मामला

Digvijay Rathee-Rajat Dalal Controversy: बिग बॉस 18 में अपने विवादों के चलते चर्चा में रहे रजत दलाल और दिग्विजय राठी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रजत दलाल और दिग्विजय राठी के इस वीडियो ने जमकर बवाल मचा रखा है।

रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच तीखी बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। साथ ही दोनों एक दूसरे को गाली देते भी नजर आ रहे हैं। अपनी बेबाकी और आक्रामकता के लिए चर्चा में रहे रजत दलाल इस बार दिग्विजय राठी को खुलेआम धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

Rajat Dalal

रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को दी धमकी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल, दिग्विजय राठी को न केवल गालियां दे रहे हैं बल्कि उन्हें थप्पड़ मारने की भी धमकी दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि दोनों के बीच इस हद तक बहस हो रही है और मारपीट भी होती नजर आ रही है।

रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को दिया धक्का

-वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को पहले धक्का दिया और कहा- मैं तुम्हें यहां से थप्पड़ मारता हुआ सड़क तक लेकर जाऊंगा।

-इसके बाद दिग्विजय राठी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- चल बे चल। इसके बाद दोनों के बीच की बातचीत को शांत करने की कोशिश की गई। हालांकि, रजत दलाल के आक्रामक रवैया की जमकर आलोचना हो रही है।

रजत दलाल की जमकर हो रही है आलोचना

-वीडियो में रजत दलाल दिग्विजय राठी के गले में हाथ डालकर उनसे भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि वो अपराधी हैं और पुलिस से फरार हैं।

-इस पर दिग्विजय राठी ने कहा- मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि रजत एक अपराधी हैं, लेकिन रजत दलाल अपनी बात पर अड़े रहे और सरेआम लोहा लेते हुए नजर आए।

-वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग दोनों को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन रजत दलाल किसी की सुनने को तैयार नजर नहीं आते।

-सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर रजत दलाल की जमकर आलोचना की जा रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंटस कर रहे हैं।

कैसे शुरू ये बड़ा विवाद?

-आपको बता दें कि ये पूरा विवाद एक इवेंट के दौरान शुरू हुआ था। इस इवेंट को ईसीएल के तहत आयोजित किया गया था, जहां रजत दलाल और दिग्विजय राठी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे।

-इस विवाद के बाद रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच एक सुलह का भी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी दोनों ने अपनी कहासुनी को खत्म करने की बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+