क्या सच में है सलमान खान की जान को खतरा, ईद पर भी फैंस के लिए नहीं निकले बाहर, तोड़ दी सालों पुरानी परंपरा
क्या सच में है सलमान की जान को खतरा, ईद पर भी फैंस के लिए नहीं निकले बाहर, तोड़ दी सालों की परंपरा
मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इसके अलावा सलमान खान इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वाली धमकियों की वजह से भी खबरों में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान की जान को खतरा है। वहीं बीते दिन ईद पर सलमान खान ने अपनी सालों की परंपरा तोड़ते हुए ईद के शुभ अवसर पर अपने प्रशंसकों को बालकनी में आकर सिग्नेचर वेव नहीं दिखाया। इस बात से सलमान के फैंस बहुत दुखी हैं। लेकिन अब इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर सलमान ईद पर अपने फैंस से मिलने घर से बाहर क्यों नहीं निकले।

ईद पर घर से बाहर क्यों नहीं निकले सलमान?
सलमान खान के ईद पर बाहर नहीं निकलने की वजह से उनके फैंस काफी मायूस थे। जहां शाहरुख खान ने अपने फैंस को ग्रीट किया, वहीं सलमान के घर गैलेक्सी पर बाहर खड़े उनके फैंस, बस इंतजार ही करते रह गएं। सलमान ने अपनी ही सालों पुरानी परंपरा तोड़ी है। अब टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट की है कि सलमान खान ने सुरक्षा कारणों की वजह से अपने फैंस से मिलना टाल दिया। ई-टाइम्स ने सूत्रों ने फैंस से सलमान के ना मिलने ते कारणों का खुलासा किया है।

सलमान की जान को है खतरा!
सलमान खान से जुड़े करीबी सूत्रों ने ईटाइम्स को बताया कि सलमान खान अब सार्वजनिक तौर पर बाहर निकलने से परहेज करेंगे। असल में दिल्ली पुलिस से पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है वो और उनका समुदाय सलमान खान को माफ नहीं करेंगे। वो एक-न-एक दिन सलमान खान को मार देंगे। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है कि काला हिरण वाले मामले में वो सलमान खान को माफ नहीं करेंगे, अगर सलमान माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।

सलमान के घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
साथ ही सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्पेशल फोर्स के अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई है। वहीं सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सलमान की बिल्डिंग और आसपास के इलाके में 15 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कथित तौर पर, विशेष बल के अधिकारी भी सलमान के साथ उनकी फिल्मों के सेट पर जाते हैं।

सलमान के वकील को भी मिली धमकी
सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा भेजे गए एक पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी। पत्र अदालत में उनके कैबिन के बाहर पड़ा था। पत्र में लिखा गया था, ''आपका भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का होगा। हम किसी को नहीं बख्शेंगे। यहां तक कि आपके परिवार के सदस्यों को भी नहीं।।'' बता दें कि ऐसी पहले खबरें आई थी कि लॉरेंस के गिरोह के सदस्यों ने सलमान की उनके आवास पर हत्या करने की योजना बनाई थी।

शाहरुख खान ईद पर अपने फैंस से मिले
एक और जहां सलमान खान अपने फैंस से मिलने नहीं आए तो वहीं दूसरी ओर पठान अभिनेता शाहरुख खान ने ईद के अवसर पर अपने फैंस से मिलने के मन्नत की छत पर देखे गए। शाहरुख खान ने अपने फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख अपने घर मन्नत के बाहर अपने बच्चे अबराम के साथ भी आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से बात भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications