'फैशन के नाम पर न्यूड पोस्ट करने लगेंगे लोग', क्या Rahul Vaidya ने Urfi Javed पर कसा तंज?

फेमस सिंगर राहुल वैद्य अपने ट्वीट से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनके इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, उनका यह ट्वीट उर्फी जावेद के लिए है।

मुंबई, 12 मई: फेमस सिंगर राहुल वैद्य हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि, उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। लेकिन, इन दिनों वह अपने एक ट्वीट से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फैशन को लेकर एक ट्वीट किया है जिससे यूजर अंदाजा लगा रहे हैं कि, उन्होंने ये ट्वीट उर्फी जावेद के संदर्भ में किया है।

किसके फैशन सेंस पर राहुल ने कसा तंज?

किसके फैशन सेंस पर राहुल ने कसा तंज?

बॉलीवुड के फेमस सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों अपने ट्वीट से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर के जरिए बताया कि, कैसे लोग आने वाले समय में फैशन के नाम पर न्यूड पोस्ट करना शुरू कर देंगे। हालांकि उन्होंने अपने इस ट्वीट पर किसी का नाम नहीं लिखा। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि, उनका इशारा उर्फी जावेद की तरफ था।

फैशन ट्रेंड पर राहुल ने किया ट्वीट

राहुल वैद्य ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि, 'मैंने आज इंस्टाग्राम पर एक फोटो देखा। मेरी पत्नी ने मुझे वो तस्वीर भेजी थी। और मेरी बात का ध्यान रखिएगा- आने वाले दिनों में लोग फैशन और ट्रेंड के नाम पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट किया करेंगे। इस ट्वीट को एक सबूत के तौर पर सेव कर लीजिए। भगवान आपका भला करें।'

राहुल के ट्वीट पर यूजर्स का रिएक्शन

राहुल के ट्वीट पर यूजर्स का रिएक्शन

फिलहाल राहुल वैद्य के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। एक यूजर ने लिखा है, 'मैं समझ गया हूं आप किसकी बात कर रहे हैं।' राहुल वैद्य ने भले ही इस ट्वीट में किसी का नाम ना लिया हो लेकिन लोगों के बीच उर्फी जावेद के ही नाम की चर्चा हो रही है। एक यूजर ने राहुल के ट्वीट का जवाब दिया, "वह ऐसे कपड़े पहनने वाले उर्फी के बारे में बात कर रहे हैं। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "सच्ची सच्ची बातो आप उर्फी जावेद की तस्वीर थी ना ???"

अपने आउटफिट से ट्रोल होती हैं उर्फी जावेद

दरअसल, राहुल वैद्य के फैशन के संदर्भ में यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि, उन्होंने यह ट्वीट उर्फी जावेद के लिए किया है। बिग बॉस ओटीटी फेम, उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम में इन दिनों अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में हैं। इन्हीं अजीबो-गरीब आउटफिट के कारण उर्फी जावेद ट्रोलर्स का शिकार हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+