अमिताभ बच्चन की फिकी रही दिवाली! बेटी आराध्या के साथ कहां थी ऐश्वर्या राय? वीडियो वायरल
Diwali 2023: आम लोगों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी दिवाली का जोर-शोर से जश्न मनाया। इस मौके पर सभी ने अपने परिवार वालों के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बार जिसकी दिवाली सबसे ज्यादा फिकी रही वो है बच्चन परिवार। जो कि हर साल एकसाथ होकर दिवाली का जश्न मनाते हैं।
दरअसल, ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें दिवाली की सुबह अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया। इसका मतलब साफ है कि वह त्योहार के मौके पर अपने बच्चन परिवार के साथ नहीं थीं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद एक बार फिर उनका एक्ट्रेस का बच्चन परिवार के साथ खटपट की खबरें तूल पकड़ने लगी।

इसके अलावा एक वीडियो अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कार में सवार होकर दिवाली की शाम अपने घर जाते हुए नजर आए। इस कार में उनके साथ बेटी श्वेता बच्चन भी दिखीं। इससे ये साफ होता है कि इस बार अमिताभ ने अपनी पोती और बहू नहीं बल्कि बेटी के साथ दिवाली का जश्न मनाया।
इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि दिवाली वाले दिन ऐश्वर्या राय आखिर क्यों परिवार से दूर थीं। लेकिन यह साफ है कि इस बार की दिवाली बच्चन परिवार के लिए कुछ खास नहीं रही। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है। लोग एक बार फिर ऐश्वर्या राय को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि, इससे पहले पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने रैंप वॉक किया था। वहीं नव्या नवेली नंदा ने रैंप वॉक किया। दोनों को सपोर्ट करने के लिए श्वेता अपनी मां जया बच्चन के साथ पहुंची। लेकिन किसी के साथ भी फोटोज में ऐश्वर्या राय नहीं दिखीं। जिसके बाद बच्चन परिवार में मतभेद की खबरें सामने आने लगी थीं।












Click it and Unblock the Notifications