'धुरंधर' एक्ट्रेस का WhatsApp Chat Leak? हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच
Dhurandhar Actress Ayesha khan WhatsApp Leak: बॉलीवुड के फेमस निर्देशक आदित्य धर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखाया। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
'धुरंधर' की कमाई ने बनाए नए रिकॉर्ड
हालांकि फिल्म को कुछ गल्फ देशों में बैन का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद इसकी कमाई ने रिकॉर्ड बनाए। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म पर प्रतिबंध न लगा होता तो कलेक्शन और भी ऊंचा जा सकता था।

फिल्म की स्टारकास्ट ने बटोरी वाहवाही
फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। तीनों की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा। अब जबकि फिल्म सिनेमाघरों से उतर चुकी है, दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
'धुरंधर 2' को लेकर बढ़ा उत्साह
फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है। 'धुरंधर 2' आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
'शरारत गाने' से छाईं आयशा खान
फिल्म में एक्ट्रेस आयशा खान ने शरारत टाइटल सॉन्ग में अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था। ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और आयशा की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया लेकिन अब एक्ट्रेस किसी और वजह से सुर्खियों में हैं।
आयशा खान के नाम से बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट
हाल ही में आयशा खान ने खुलासा किया है कि उनके नाम से एक फेक व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया गया है। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, वह हैरान और परेशान हो गईं। एक्ट्रेस को आशंका थी कि कहीं कोई उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी न कर दे।
फैंस को सचेत करने के लिए शेयर की चैट
-आयशा खान ने खुद आगे आकर उस फर्जी अकाउंट की चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने साफ किया है कि वह अकाउंट उनका नहीं है और लोग उससे दूरी बनाए रखें।
-इंस्टाग्राम पर चैट लीक करने का उनका मकसद सिर्फ इतना था कि कोई भी फैन उस नकली अकाउंट के झांसे में न आए। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह किसी के नाम से फेक प्रोफाइल बनाना गलत है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
सोशल मीडिया पर बढ़ते फेक अकाउंट्स का खतरा
-आयशा खान का ये मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी अकाउंट्स का खतरा कितना बढ़ गया है। सेलेब्रिटीज के नाम का दुरुपयोग कर ठगी के मामले सामने आते रहते हैं।
-फिलहाल आयशा के इस कदम की फैंस तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने समय रहते लोगों को सतर्क कर दिया। वहीं धुरंधर 2 की रिलीज के साथ ही एक बार फिर आयशा और फिल्म की टीम चर्चा में आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications