ढिंचैक पूजा का नया गाना 'एक और सेल्फी लेने दो' रिलीज, फिर दिखाया अलग अंदाज
मुंबई, 11 मई: ढिंचैक पूजा कुछ साल पहले अपना गाना 'सेल्फी मैंने लेली आज' लेकर आई थीं। ये गाना संगीत के जानने वालों के भले ही सिर के ऊपर से उतर गया हो लेकिन ढिंचैक पूजा का ये गाना इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस गाने के बाद इंटरनेट पर पूजा एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं। उनको लेकर इंटरनेट पर मीम भी खूब बने थे। अब एक बार फिर ढिंचैक पूजा ने वापसी की है। 'सेल्फी मैंने लेली आज' के बाद अब वो 'एक और सेल्फी लेने दो' के साथ आई हैं।

पूजा का गाना आ रहा चर्चा में
ढिंचैक पूजा का नया गाना एक और सेल्फी लेने दो यार 8 मई को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। ढिंचैक पूजा का ये गाना पिछले गाने की तरह तो वायरल नहीं हआ है लेकिन इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। धीर-धीरे इस गाने की तरफ यूजर्स का ध्यान जा रहा है। गाने के वीडियो में पूजा भी बदली हुई लग रही हैं। गाने में उनका फैशनेबल अंदाज दिखा है।

कमेंट सेक्शन किया बंद
ढिंचैक पूजा ने इस गाने को रिलीज करते ही कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है। पूजा ने पहले भी जो गाने गए हैं, उसको लेकर उनको काफी ट्रोल किया जाता रहा है। शायद पूजा को पहले से ये अहसास था कि उनको ट्रोल किए जाएगा। ऐसे में उन्होंने कमेंट सेक्शन पहले ही बंद कर दिया।
अपने गानों से सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं पूजा
कुछ साल पहले ढिंचैक पूजा अपने अजीब गानों को लेकर ही चर्चा में आई थीं। पूजा खुद अपने गाने लिखती और गाती हैं, उनको गानों के लिए खूब ट्रोल किया गया लेकिन उन्होंने गाने रिलीज करना बंद नहीं किया और आज वो सोशल मीडिया पर अपनी एक खास पहचान रखती है। ढिंचैक पूजा को उनके गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' के बाद टीवी शो बिग-बॉस में भी बुलाया गया था। ढिंचैक पूजा 2017 में बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आईं थी।












Click it and Unblock the Notifications